ePaper

Bengal Weather Forecast : पोइला बैशाख के दिन होगी बारिश, बढ़ेगा तापमान, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Updated at : 12 Apr 2024 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : पोइला बैशाख के दिन होगी बारिश, बढ़ेगा तापमान, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Bengal Weather Forecast : नए साल की शुरुआत में दक्षिण बंगाल के तापमान में पारा बढ़ेगा. अगले चार दिनों में तापमान पांच डिग्री तक बढ़ सकता है. गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ेगी. हा

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में नए साल का आगमन हुआ है़. हालांकि, बैसाख आने से पहले ही बंगाल गर्मी से झुलसने लगा है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पोइला बैशाख पर तापमान का पारा और चढ़ेगा. अगले चार दिनों में तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. लेकिन बारिश (Rain) पोइला बैशाख का मजा किरकिरा कर सकती है.

कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग का कहना है, आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा गर्मी बढ़ती जाएगी. उत्तर-पश्चिमी हवा का जोर बढ़ेगा. बारिश की संभावना बहुत कम है. उत्तर बंगाल के केवल दो पहाड़ी जिलों और दक्षिण बंगाल के चार पश्चिमी जिलों में दोपहर के बाद गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने नील षष्ठी के दिन बीरभूम और मुर्शिदाबाद में बादलों की गर्जना के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. शनिवार को अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है.

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अपील- दंगा भड़काने वालों के जाल में नहीं फंसना है

पोइला बैसाख के दिन दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना

केवल पश्चिमी जिलों में दोपहर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. रविवार यानी पोइला बैसाख के दिन दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना है. केवल पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम भींग सकते हैं.आज दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी जिलों में बिजली के साथ बारिश की संभावना है. शनिवार को बारिश की मात्रा कम हो जायेगी. हालांकि पहाड़ी इलाकों और आसपास के जिलों में तूफान और बारिश का अनुमान है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

West Bengal Breaking News live : पीएम मोदी और ममता बनर्जी की उत्तर बंगाल में 16 अप्रैल को सभा

गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना

उत्तर बंगाल के बाकी छह जिलों में बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है. सोमवार से उत्तर बंगाल में बारिश की मात्रा और तीव्रता बढ़ जायेगी. मंगलवार को 8 जिलों में तूफानी बारिश हो सकती है. हालांकि, नए साल की शुरुआत में दक्षिण बंगाल के तापमान में पारा बढ़ेगा. अगले चार दिनों में तापमान पांच डिग्री तक बढ़ सकता है. गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक लू चलने की कोई संभावना या पूर्वानुमान नहीं दिया है.

Mamata Banerjee : बेंगलुरु ब्लास्ट पर बोलीं ममता बनर्जी, बंगाल में छिपे अभियुक्तों को राज्य पुलिस ने 2 घंटे में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola