West Bengal : कथित तौर पर शाहजहां शेख ने ED पर हमला कांड को लेकर मांगी माफी: सूत्र
West Bengal Breaking news live Updates
West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
पहले चरण के मतदान से पहले एक ही दिन उत्तर बंगाल में पीएम मोदी व ममता बनर्जी की सभा
लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. बंगाल में भी सात चरणों में मतदान होने जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर बंगाल आ रहे हैं. एक दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह बालुरघाट में चुनाव प्रचार करने के लिये पहुंचे थे. तृणमूल भी पीछे नहीं है. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) लगातार पलटवार करने में जुटी हुई हैं. 19 अप्रैल को जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार में पहले चरण का मतदान है. पहले चरण के मतदान से पहले उत्तर बंगाल में पीएम मोदी और ममता बनर्जी की सभा होने वाली है. मोदी और ममता के साथ तृणमूल के दूसरे नंबर के नेता अभिषेक बनर्जी भी उत्तर बंगाल का दौरा करने वाले हैं. उनके कई कार्यक्रम भी हैं.
हाईकोर्ट ने मथुरापुर थाने के ओसी को किया शोकॉज
पश्चिम बंगाल के मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बापी हाल्दार के खिलाफ पंचायत के रुपये में हेराफेरी करने का आरोप पुलिस द्वारा नहीं लिये जाने पर कलकत्ता हाइकोर्ट (Calcutta High Court) ने नाराजगी जतायी है. एक महीना गुजर जाने के बाद भी जांच नहीं होने पर न्यायाधीश जय सेनगुप्त ने मथुरापुर थाने के ओसी को शोकॉज किया. राज्य की ओर से दावा किया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बीडीओ भी मामले को देख रहे हैं. इस पर न्यायाधीश ने कहा कि अचानक जांच की बात क्यों हो रही है. यहां बीडीओ कैसे आ गये. जहां प्राथमिक तौर पर आरोप प्रमाणित हो रहा है, वहां पता लगाने जैसी बात क्यों.
120 लीटर अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार ,मोटरसाइकिल जब्त
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत डेबरा थाना के मौलीघाट बाजार इलाके में आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर 120 लीटर अवैध शराब को बरामद करते हुये एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया.आबकारी विभाग को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि एक शराब तस्कर मोटरसाइकिल से 120 लीटर शराब लेकर इलाके से गुजरने वाला है.जानकारी मिलने के बाद डेबरा सर्कल आबकारी विभाग के कर्मियों हरकत में आते हुये इलाके में अभियान चलाकर 120 लीटर अवैध शराब को बरामद करते हुये शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया.खड़गपुर रेंज के उप आबकारी कलेक्टर प्रदीप कुमार घोष ने बताया कि बरामद किये गये अवैध शराब की बाजार में कीमत साठ हजार रुपये है.अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बीरभूम जिले के नलहाटी थाना क्षेत्र के चंडीपुर और झाझकीडांगा के बीच कांदर ग्राम के पास एक पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. मृत युवक का नाम परिमल टुडू (28) बताया गया है. वह परिमल थाना क्षेत्र के साहापुर गांव का निवासी था. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है
पोइला बैशाख के दिन होगी बारिश, बढ़ेगा तापमान
पश्चिम बंगाल में नए साल का आगमन हुआ है़. हालांकि, बैसाख आने से पहले ही बंगाल गर्मी से झुलसने लगा है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पोइला बैशाख पर तापमान का पारा और चढ़ेगा. अगले चार दिनों में तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. लेकिन बारिश (Rain) पोइला बैशाख का मजा किरकिरा कर सकती है.
पानागढ़ में बिहारी किसानों को रिझाने में जुटी तृणमूल कांग्रेस
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (LOk Sabha Election 2024) की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार शुरू हो गया है. हर दल के प्रार्थी और उसके कार्यकर्ता अपने -अपने स्तर पर मतदाताओं को लुभाने में जुड़े हुए है. वाम मोर्चा सरकार के समय अंडाल से लेकर त्रिवेणी तक दामोदर नदी के किनारे बसे बिहार, यूपी के रहने वाले किसान भाइयों को मौजूद सरकार पट्टा देकर बसाई थी. वाम मोर्चा सरकार के जाने के बाद इन किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन बिहारी किसानों को समेटना शुरू किया. इसके बाद उक्त किसान भाजपा की ओर रुख कर गए थे. लेकिन इस लोकसभा चुनाव में बर्दवान दुर्गापुर के हिंदी भाषी तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थी पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और उनकी बिहार से पहुंची टीम बिहारी किसानों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जुट गई है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए