ePaper

Bengal Weather Forecast : बंगाल में फिर 5 डिग्री बढ़ सकता है पारा, जिले में जारी रहेगी बारिश

Updated at : 09 Apr 2024 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : बंगाल में फिर 5 डिग्री बढ़ सकता है पारा, जिले में जारी रहेगी बारिश

Bengal Weather Forecast : अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, उसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. यानी राज्य के लोगों को कुछ दिनों के लिये गर्मी से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में बारिश (Rain) के कारण पिछले तीन दिनों में कोलकाता में एक झटके में तापमान 11 डिग्री तक गिर गया है. दक्षिण बंगाल के जिलों में भी पारा गिरता जा रहा है. मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा कि भले ही अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. यानि लोगों को एक बार फिर चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर 24 परगना, मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. कुछ स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

दक्षिण बंगाल व उत्तर बंगाल के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

गुरुवार से दक्षिण बंगाल व उत्तर बंगाल के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा से लेकर तमिलनाडु तक एक निम्न दबाव बन रहा है, जो छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के विदर्भ के ऊपर से गुजर रही है. असम और राजस्थान पर भी चक्रवात बना हुआ है. ये बारिश चक्रवात की वजह से ही हाे रही है. हालांकि, छिटपुट बारिश के बावजूद दक्षिण बंगाल में मौसम कुल मिलाकर शुष्क रहेगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब है सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालना

कोलकाता का तापमान

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कोलकाता में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश से पहले शहरवासी गर्मी से बेहाल थे अब लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. ऐसे में रविवार को आए तूफानी मौसम ने तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने कहा, पूरे देश के लोगों को जेल में डाल दो

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola