Live Updates

West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने कहा, पूरे देश के लोगों को जेल में डाल दो

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

चुनाव आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे सांसदों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तृणमूल के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की. आयोग के समक्ष अपनी शिकायतें और मांगें रखने के बाद वे बाहर आकर धरने पर बैठ गये. तृणमूल सांसदों ने 24 घंटे धरने पर बैठने का एलान किया. कुछ मिनट बाद दिल्ली पुलिस धरना खत्म कराने पहुंची. दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे तृणमूल नेताओं को हिरासत में लिया है.

कोलकाता समेत जिलों में होगी बारिश या फिर बढ़ेगा पारा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. सोमवार को भी राज्य भर में आंधी-तूफान का अनुमान है. अगले बुधवार तक उत्तर बंगाल में भी लगातार बारिश (Rain) जारी रहने की संभावना है. इस बीच बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान का पारा एक झटके में करीब 4-5 डिग्री गिर गया है. कोलकाता में भी सुबह से बादल छाया हुआ है.हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

एनआरसी मुद्दे पर मंत्री शांतनु ठाकुर को ‘लश्कर-ए-तैयबा’ ने भेजा धमकी भरा पत्र

पश्चिम बंगाल में एनआरसी (NRC) के मुद्दे को लेकर आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर को धमकी भरा पत्र भेजा है. शांतनु ने दावा किया कि पत्र उन्हें सोमवार दोपहर करीब 2 बजे डाक से भेजा गया था. केंद्रीय मंत्री ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर भी तीखे शब्दों में हमला बोला. हालांकि, तृणमूल का दावा है कि शांतनु लोकसभा से पहले ‘सहानुभूति वोट’ पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं.

कोलकाता में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कोलकाता के ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास के करीब में स्थित धापा इलाके में सोमवार को एक गोदाम में आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस गोदाम में ज्वलनशील वस्तुएं रखी थीं.

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना हुईं, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी .

सीबीआई ने शुभेंदु अधिकारी के इलाके कांथी के 30 स्थानीय तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया तलब

पश्चिम बंगाल में भूपतिनगर घटना के बीच विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के इलाके कांथी में 30 तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं को सीबीआई ने तलब किया है. हालांकि भूपतिनगर में एनआईए द्वारा दो तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी से पहले कांथी के तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं को तलब किया गया था. तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों को समन भेजा गया था, उनमें से किसी ने भी सीबीआई का सामना नहीं किया है. सत्ता पक्ष के मुताबिक ये सब बीजेपी की साजिश के तहत हो रहा है. लोगों को वोट देने से पहले केंद्रीय एजेंसियों द्वारा डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है.

लोकसभा चुनाव में डीपफेक पहुंचा सकता है नेताओं को बड़ा नुकसान

लोकसभा चुनाव में नेताओं के लिए डीपफेक बड़ा खतरा बन सकता है. चुनाव प्रचार की बदलती तकनीक एवं तरीके को लेकर साइबर एक्सपर्ट डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर चिंता जता रहे हैं. साइबर एक्सपर्ट (cyber expert) दीपक कुमार ने डीपफेक से बचने के लिए कई सुझाव दिये. बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना डीपफेक के शिकार हो चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola