ePaper

Bengal Weather Forecast : आज 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Updated at : 23 Jul 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast | PTI

Bengal Weather Forecast : अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर बंगाल के दो जिलों और दक्षिण बंगाल के चार जिलों में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है. सूची में कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, हुगली, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और पूर्वी बर्दवान शामिल हैं.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत जिलों में कमोबेश बारिश (Rain) शुरु हो गई है.लगातार मौसम बदल रहा है. कभी बारिश हो रही है, कभी धूप है तो कभी अलग-अलग इलाकों को हल्की बारिश के बौछारे पड़ रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. अगले कुछ दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.

इन जिलाें में येलो अलर्ट जारी

अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर बंगाल के दो जिलों और दक्षिण बंगाल के चार जिलों में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है. सूची में कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, हुगली, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और पूर्वी बर्दवान शामिल हैं. मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में 7 से 11 सेमी बारिश होने की संभावना है.येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही बुधवार को पूर्वी मेदिनीपुर में भी भारी बारिश की संभावना है.

Read Also : Mamata Banerjee : विधानसभा में चार विधायकों ने ली शपथ, बीजेपी रही नदारद, ममता बनर्जी ने कहा..

मछुआरों को समुद्र में जाने पर लगी रोक

अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके प्रभाव से कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 25 जुलाई तक समुद्र के अशांत रहने की आशंका है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 25 जुलाई तक गहरे समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह प्रतिबंध केवल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्र के मछुआरों पर लागू होता है. मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था.

Read Also : Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार केवल भाजपा ही रोक सकती है

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola