ePaper

Mamata Banerjee : विधानसभा में चार विधायकों ने ली शपथ, बीजेपी रही नदारद, ममता बनर्जी ने कहा..

Updated at : 23 Jul 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : विधानसभा में चार विधायकों ने ली शपथ, बीजेपी रही नदारद, ममता बनर्जी ने कहा..

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण संविधान के मुताबिक हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह भारत और बंगाल के इतिहास में एक मिसाल बन गया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में चार विधायकों मुकुटमणि अधिकारी, कृष्ण कल्याणी, सुप्ति पांडे और मधुपर्णा ठाकुर राज्य विधानसभा में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी का संसदीय दल अनुपस्थित रहा. उनका दावा है कि शपथ संविधान के मुताबिक नहीं ली जा रही है. इसलिए वे शपथ ग्रहण के दौरान नहीं रुक रहे हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण संविधान के मुताबिक हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह भारत और बंगाल के इतिहास में एक मिसाल बन गया है.

I.N.D‌‌‌.I.A को 51 फीसदी वोट मिले : सीएम

बीजेपी का दावा है कि शपथ ग्रहण संविधान के मुताबिक नहीं हो रहा है. मुख्यमंत्री ने उस मांग को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने पांच खंडों के अनुसार विधायकों को शपथ दिलाई. स्पीकर ने पांच खंडों का इस्तेमाल करते हुए शपथ ली है. मैं सात बार की सांसद हूं. तीन बार विधायक. जैसे हमारा संविधान है, वैसे ही परंपराएं भी हैं. भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए यह एक मिसाल है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को 46 फीसदी वोट मिले. I.N.D‌‌‌.I.A को 51 फीसदी वोट मिले. जनादेश स्पष्ट है. उन्होंने मतदाताओं को धन्यवाद भी दिया.

Mamata Banerjee : नीति आयोग की बैठक से पहले पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने राज्यपाल पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्यपाल की वजह से नये विधायकों का एक महीने का समय बर्बाद हो गया. स्पीकर ने 27 जून को राज्यपाल को दोबारा पत्र लिखकर अपील की. एक महीने और एक दिन के बाद चार लोगों ने शपथ ली. उनका एक महीना बर्बाद हो गया. राज्यपाल ने इसकी जिम्मेदारी उपसभापति को दी है. लेकिन उपसभापति ने असमर्थता जताई और सभापति से शपथ लेने को कहा. हमारी गलती कहां है ?

Modi Bihar Visit: नरेन्द्र मोदी 19 को आयेंगे बिहार, यूनिवर्सिटी ऑफ नालंदा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola