राज्य की नौ सीटों पर मतदान

Updated at : 01 Jun 2024 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य की नौ सीटों पर मतदान

राज्य की नौ सीटों पर वोट डाले जायेंगे. कुल 17470 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. डायमंड हार्बर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी फिर से मैदान में हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य की नौ सीटों पर वोट डाले जायेंगे. कुल 17470 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. डायमंड हार्बर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी फिर से मैदान में हैं. उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार तापस राय और तृणमूल के सुदीप बंद्योपाध्याय के बीच मुकाबला है. कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य भी इसी सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दक्षिण कोलकाता में तृणमूल प्रत्याशी माला राय और भाजपा उम्मीदवार देवश्री चौधरी आमने-सामने हैं. कुल 124 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 100 पुरुष, 23 महिला और एक ट्रांसजेंडर हैं. कोलकाता दक्षिण से सबसे अधिक 17 और जयनगर सीट से सबसे कम 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. कुल एक करोड़ 63 लाख 40 हजार 345 मतदाता हैं. बता दें कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध है.

3748 बूथ अतिसंवेदनशील

अंतिम चरण में चुनाव आयोग ने 17,470 मतदान केंद्रों में से 3748 को अतिसंवेदनशील घोषित किया है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय बलों की 1020 कंपनियां बुलायी गयी हैं. इनमें से 967 कंपनियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया जायेगा. मतदान वाले दिन कोलकाता पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी. कोलकाता दक्षिण और उत्तर लोकसभा क्षेत्र स्थित 72 ऊंची इमारतों पर कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे.

इन सीटों पर होगी वोटिंग

दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर.

बरानगर में उपचुनाव भी

सातवें चरण में ही बरानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है. यहां आठ प्रत्याशी खड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola