वज्रपात में किशोर समेत दो की मौत

गुरुवार को दक्षिण 24 परगना में भी बारिश हुई. इस दिन वज्रपात की दो घटनाओं में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी.
कोलकाता. गुरुवार को दक्षिण 24 परगना में भी बारिश हुई. इस दिन वज्रपात की दो घटनाओं में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना कैनिंग थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में हुई, जहां बारिश में फुटबॉल खेलने के दौरान एक किशोर शफिक मोल्ला वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.उसे कैनिंग महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. वहीं, दूसरी घटना घटना बासंती थाना क्षेत्र के चुनाखाली गांव में हुई, जहां नदी में मछली पकड़ने के दौरान वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त रहमान मोल्ला के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










