बीरभूम में मां-बेटे की हत्या में दो आरोपी हुए गिरफ्ता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मां-बेटे की हत्या में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के कनाचीपुर गांव में शुक्रवार को मां-बेटे की हत्या के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके नाम बाबर शेख व डंबेल टुडू बताये गये हैं. दोनों इसी गांव के निवासी हैं. बाबर मूल रूप से मुर्शिदाबाद के जयपुर का बाशिंदा है. दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूली है. मालूम रहे कि शुक्रवार रात गांव के आदिवासी पाड़ा की निवासी सुमी हांसदा (25) व उनके बेटे दीपू हांसदा (5) को रक्तरंजित अवस्था में बरामद कर अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










