तृणमूल सांसदों ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

सिताई से विधायक रहे जगदीशचंद्र वर्मा बसुनिया भी कूचबिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक को परास्त कर सांसद बन गये हैं.
कोलकाता. इस बार के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के चार विधायक चुनाव जीत कर सांसद बन गये हैं. इन चारों विधायकों ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. जिन सांसदों ने इस्तीफा सौंपा है उनमें बैरकपुर से सांसद चुने गये नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक भी शामिल हैं. सिताई से विधायक रहे जगदीशचंद्र वर्मा बसुनिया भी कूचबिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक को परास्त कर सांसद बन गये हैं. उन्होंने भी विधानसभा की सदस्यता त्याग दी है. तृणमूल के ही टिकट पर 2021 में विधायक चुने गये जून मालिया और अरूप चक्रवर्ती भी क्रमश: मेदिनीपुर और बांकुड़ा से सांसद चुने गये हैं. इन दोनों ने भी अपना विधायक पद छोड़ दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




