ePaper

पश्चिम बंगाल : तृणमूल विधानसभा में नीट ‘अनियमितताओं’ और नए आपराधिक कानूनों पर ला सकती है प्रस्ताव

Updated at : 18 Jul 2024 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : तृणमूल विधानसभा में नीट ‘अनियमितताओं’ और नए आपराधिक कानूनों पर ला सकती है प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल : तृणमूल के वरिष्ठ विधायक ने कहा, अब तक संभावना के अनुसार दो प्रस्ताव- नीट में अनियमितता पर और दूसरा तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में जल्दबादी पर, पेश किए जाएंगे. हालांकि, मंत्री ने सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों या प्रस्तावों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र (Assembly Session) के दौरान राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में ‘जल्दबाजी’ पर अलग-अलग प्रस्ताव ला सकती है. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है.पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय के अनुसार विधानसभा सत्र दस दिनों तक चलेगा.

विधानसभा का सत्र चलेगा 10 दिन

तृणमूल के वरिष्ठ विधायक ने कहा, अब तक संभावना के अनुसार दो प्रस्ताव- नीट में अनियमितता पर और दूसरा तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में जल्दबादी पर, पेश किए जाएंगे. हालांकि, मंत्री ने सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों या प्रस्तावों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि 22 जुलाई से शुरू होने वाला सत्र दस दिन का रहेगा. उसके बाद कार्य मंत्रणा (बीए) समिति और सर्वदलीय बैठक में तय किया जाएगा कि सत्र आगे बढ़ाया जाए या नहीं.

Mamata Banerjee : पीएम मोदी व ममता बनर्जी 7 महीने बाद होंगे एक दूसरे के आमने- सामने

भीड़ द्वारा हमलों की घटनाओं पर विधानसभा में चाहते हैं चर्चा : अग्निमित्रा पॉल

देश में एक जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए), लागू हो चुके हैं. इन तीनों कानून ने ब्रिटिशकालीन कानूनों-भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, की जगह ली है. भारतीय जनता पार्टी राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा और भीड़ द्वारा हमले की कथित घटनाओं पर चर्चा की मांग करते हुए एक प्रस्ताव लाने पर भी विचार कर रही है. भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘‘हम राज्य में चुनाव बाद हिंसा और भीड़ द्वारा हमलों की घटनाओं पर विधानसभा में चर्चा चाहते हैं.

Sandeshkhali Case : सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को लगा झटका, संदेशखाली मामले की जांच जारी रखेगा सीबीआई

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola