ePaper

डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या की हो सीबीआइ जांच

Updated at : 13 Aug 2024 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या की हो सीबीआइ जांच

आरजी कर अस्पताल की घटना पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महानगर में महिला डॉक्टर की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की सीबीआइ जांच हो.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

आरजी कर अस्पताल की घटना पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महानगर में महिला डॉक्टर की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की सीबीआइ जांच हो. उन्होंने बंगाल में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अपराध की घटनाओं और उन पर ममता बनर्जी सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि बंगाल में जो हो रहा है, वह सरकारी आतंक का खौफनाक सच है. ममता बनर्जी के राज में यह क्या हो रहा है?

एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया, दरिंदगी की हद कर दी गयी. वहां इस मामले की जांच के लिए जो कमेटी बनायी गयी है, उसमें तृणमूल के समर्थकों को भी शामिल किया गया है. वहां पर निष्पक्ष जांच होगी, इसमें संदेह है. इसलिए भाजपा यह मांग करती है कि इस मामले की सीबीआइ से जांच करायी जाये. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को क्या एक मृत महिला डॉक्टर को भी न्याय दिलाने में भी कोई दिक्कत है ? उन्हें यह कहना चाहिए कि उन्हें सीबीआइ जांच से कोई दिक्कत नहीं है.

रविशंकर ने मृत डॉक्टर को लेकर कहीं जा रही बातों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनके बारे में जिस तरह की बात कही जा रही है, उन सब बातों का क्या मतलब है ? एक महिला डॉक्टर जिनके साथ दरिंदगी की गयी, उनके बारे में इस तरह की बातें कहने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा, यह एक गंभीर मामला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola