खिड़की का ग्रिल काट कर दो घरों में हुई चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 9:57 PM
शहर के सिटी सेंटर स्थित अंबुजा इलाके के दो घरों में खिड़की का ग्रिल काट कर चोरी हो गयी
दुर्गापुर. शहर के सिटी सेंटर स्थित अंबुजा इलाके के दो घरों में खिड़की का ग्रिल काट कर चोरी हो गयी. गुरुवार को सूचना पाकर सिटी सेंटर फांड़ी की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच में लग गयी. बुधवार रात बंगाल अंबुजा और चतुरंग से सटे एनसी रायचौधरी इलाके के दो घरों में चोरी हुई. पुलिस से शिकायत में कहा गया है कि दोनों घरों से तांबे के कई बर्तन और 17 हजार रुपये गायब हैं. एनसी रॉयचौधरी इलाके की रहनेवाली नमिता चक्रवर्ती ने बताया कि गुरुवार सुबह वे उठीं, तो ऊपर से बर्तन गिरने की आवाज सुनी. जल्दबाजी में वह ऊपर गयीं और कमरे का गेट खोला, तो चोरों को भागते हुए देखा. घर के अन्य सदस्य ऊपर गये और अलमारी टूटी देखी. अलमारी के अंदर से हजारों रुपये नगद और कुछ कीमती सामान गायब थे. दूसरी घटना, अंबुजा इलाके के एक घर में हुई. वहां भी खिड़की के ग्रिल को काट कर चोर अंदर आये और कई सामान पर हाथ साफ कर गये. पुलिस को उस घर के मालिक ने बताया कि गुरुवार सुबह वह उठे और घर के अंदर गये, तो देखा कि सारे सामान बिखरे पड़े थे. अलमारी से करीब आठ हजार रुपये और कई पीतल के बर्तन गायब थे.
चोरी की घटना वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इस बाबत थाने में शिकायत की गयी है. इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा का भाव घर कर गया है. पड़ोसी दुलाल मंडल व अन्य लोगों ने बताया कि एक माह पहले गत पांच मई को ऐसी ही चोरी घटना दो घरों में हुई थी. वहां भी खिड़की के ग्रिल काट कर चोर अंदर दाखिल हुए थे और घर के सामान पर हाथ साफ किया था. उस मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










