Sukant Majumdar : जयदेव खां को कोल माफिया बताया, तो साबित करे तृणमूल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 5:59 PM

विज्ञापन

अंडाल एयरपोर्ट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी करने पहुंचे भाजपा नेताओं में कोयला कारोबारी जयदेव खां भी थे, जिनके साथ शाह का फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी पर हमला बोला है. तृणमूल ने उक्त पोस्ट साझा कर जयदेव खां को कोल माफिया बताया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

अंडाल एयरपोर्ट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी करने पहुंचे भाजपा नेताओं में कोयला कारोबारी जयदेव खां भी थे, जिनके साथ शाह का फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी पर हमला बोला है. तृणमूल ने उक्त पोस्ट साझा कर जयदेव खां को कोल माफिया बताया है. इससे भाजपा भड़क गयी है. शनिवार को बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में चुनावी रैली व सभा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सत्ताधारी पार्टी पर पलटवार किया. कहा कि वर्ष 2019 में तृणमूल को छोड़ कर नेता व कोयला कारोबारी जयदेव खां भाजपा में आ गये थे. अंडाल एयरपोर्ट पर अमित शाह के साथ जयदेव खां का फोटो पोस्ट कर तृणमूल उन्हें कोल माफिया बता रही है. इस पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि जयदेव खां कोयला माफिया हैं या नहीं, यह तृणमूल साबित करेगी? जयदेव जब तृणमूल में थे, तो अच्छे थे. भाजपा में आ गये, तो कोल माफिया हो गये. 2019 में भाजपा से जुड़ने से पहले जयदेव खां पर कितने केस थे? तृणमूल छोड़ते ही जयदेव पर केस लगने लगे. तब उन्हें कोल माफिया नहीं बोला गया. भाजपा में आते ही उन्हें कोल माफिया बताया जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस कोई पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जिसे खाकर कोई पाक-साफ हो जायेगा. तृणमूल कांग्रेस में रहो, तो कोई दोष नहीं. जब भाजपा में आ गये, तो दोषी हो गये. जयदेव खां के बारे में जहां तक सुना है, वे रेलवे का साइड भी संभालते है.रेलवे का ठेका चलाना एक शिल्प चलाने जैसा होता है, इससे दो-चार सौ लोगों को रोजगार तो मिलेगा. यह सब बोलना तृणमूल को शोभा नहीं देता. सुकांत के मुताबिक जिस नेता पर खुद कोयला चोरी, मवेशी तस्करी का आरोप हो, जिसकी पत्नी पर सोना तस्करी का इल्जाम हो. ऐसे नेता अब जयदेव खां को सर्टिफिकेट दे रहे हैं ? यह कोई मानेगा, यह क्या संभव है ? सुकांत मजूमदार ने बर्दवान-दुर्गापुर सीट के भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में यहां बांकुड़ा मोड़ पर रोड शो किया. कहा कि तृणमूल की अंदरूनी स्थिति ठीक नहीं है. भाजपा की सरकार बनने पर अन्नपूर्णा भंडार योजना लायेगी. इससे हर नागरिक को तीन हजार रुपये मिलेंगे. एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मतदान किसी की बपौती नहीं है. जनता अपना वोट देकर परिवर्तन लाती है. देश का लोकतंत्र है. विकास की उम्मीद पर जनता ने 34 वर्षों तक माकपा को वोट दिया था, उसके बाद तृणमूल को सत्ता सौंपी. लेकिन एक दशक में ही उसके काम से जनता नाराज है. आम चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दुर्गापुर के बांकुड़ा मोड़ पर विजय संकल्प यात्रा निकाली गयी. मौके पर सुकांत मजूमदार के साथ अभिनेता रुद्रनील घोष, पापिया मुखर्जी, कौस्तभ बागची आदि नेता मौजूद थे. चुनावी रैली में हनुमान जी के वेश में सजे एक कलाकार को दिखाया गया. उस पर लोगों की नजरें टिकी रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola