ePaper

ई-गवर्नेंस के लिए राज्य को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Updated at : 11 Jul 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
ई-गवर्नेंस के लिए राज्य को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

बताया गया है कि स्वर्ण पुरस्कार में परियोजना के लिए एक प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी तथा विभाग/संगठन/संस्था के लिए 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रत्येक टीम सदस्य (परियोजना प्रमुख सहित) को एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य के प्राय: सभी विभागों में ई-गवर्नेंस के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी क्रम में चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अधीनस्थ दो थानों- डानकुनी व चंदननगर ने ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, जिसके लिए इन्हें ई-गवर्नेंस योजना 2023-2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा. बताया गया है कि पुलिस आयुक्तालय पश्चिम बंगाल द्वारा परियोजना/पहल यूज ऑफ बार कोड इन डिजिटाइजिंग प्रोपर्टी रजिस्टर्स ऑफ पुलिस स्टेशन इंवेंटरी- डानकुनी, चंदननगर ” को ई-गवर्नेंस योजना 2023-2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी “रेप्लीकेशन ऑफ टॉप टेक्नोलॉजिकल सॉलुशंस / इनिसिएटिव्स एंड स्केलिंग अप ” के अंतर्गत स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. बताया गया है कि स्वर्ण पुरस्कार में परियोजना के लिए एक प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी तथा विभाग/संगठन/संस्था के लिए 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रत्येक टीम सदस्य (परियोजना प्रमुख सहित) को एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

बताया गया है कि 08-09 अगस्त, 2024 को मुंबई में 27वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होना है, जहां यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola