ePaper

WB News : भीषण गर्मी का कहर, राज्य सरकार ने स्कूलों में 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन छुट्टियों की घोषणा की

Updated at : 18 Apr 2024 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : भीषण गर्मी का कहर, राज्य सरकार ने स्कूलों में 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन छुट्टियों की घोषणा की

WB News : स्कूली शिक्षा सचिव द्वारा प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक बोर्डों के अध्यक्षों के लिए जारी किये गये नोटिस में कहा गया है, तेज गर्मी की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए प्रशासन ने आपके प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश निर्धारित समय से पहले ही 22 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

WB News : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में तेज गर्मी की स्थिति को देखते हुए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों (School) में 22 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश की घोषणा की. स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि इस दौरान विद्यार्थियों के अलावा अध्यापक एवं गैर शिक्षक कर्मियों की भी छुट्टी रहेगी लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा. स्कूली शिक्षा सचिव द्वारा प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक बोर्डों के अध्यक्षों के लिए जारी किये गये नोटिस में कहा गया है, तेज गर्मी की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए प्रशासन ने आपके प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश निर्धारित समय से पहले ही 22 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है.

निजी विद्यालयों ग्रीष्मावकाश पहले कर लेने का किया गया अनुरोध

पर्वतीय दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के विद्यालय इसके अपवाद होंगे और वहां वर्तमान अकादमिक कार्यक्रम अगले आदेश तक जारी रखा जाए. राज्य में फिलहाल लोकसभा चुनाव का दौर है तथा उत्तर बंगाल के कई विद्यालयों को सुरक्षाबलों के शिविरों एवं मतदान केंद्रों में तब्दील कर दिया है, ऐसे में पहले ग्रीष्मावकाश छह मई से निर्धारित किया गया था. शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि निजी विद्यालयों से भी विद्यार्थियों के हित में ग्रीष्मावकाश पहले कर लेने का अनुरोध किया जा रहा है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का आरोप, बंगाल में रामनवमी त्योहार के दौरान हिंसा भड़काने के लिये भाजपा जिम्मेदार

मौसम विभाग की ओर से लू की चेतावनी जारी

मौसम विभाग की ओर से लू की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में छात्रों के लिए स्कूल जाना काफी मुश्किल हो गया है. कई लोग बीमार हो रहे हैं. स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की स्थिति को लेकर चिंतित थीं. उनके निर्देश पर नबान्न ने मौसम विभाग से मुलाकात की. उस बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन अवकाश आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार 22 अप्रैल से छुट्टियां शुरू हो जायेंगी. स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को छुट्टी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी. बताया गया है कि अगले सोमवार से स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा.

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अपील- दंगा भड़काने वालों के जाल में नहीं फंसना है

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola