ePaper

टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच पर्यटकों की मौत

Updated at : 18 Mar 2020 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच पर्यटकों की मौत

सिक्किम से पर्यटकों को लेकर लौट रही एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी. इस हादसे में सूमो पर सवार ओड़िशा के पांच पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिक्किम से पर्यटकों को लेकर लौट रही एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी. इस हादसे में सूमो पर सवार ओड़िशा के पांच पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा मंगलवार की दोपहर कालिम्पोंग जिला के रंभी सुनताल इलाके में हुआ. मृतकों की शिनाख्त अभिजीत रथ (45), सुलोचना पांडा(63), शकुंतला नंदा(60), चंद्रशेखर नंदा(66) सविता नंदा के रूप में की गयी, जबकि डॉली दास(52),श्वेतापद्मा नंदा(37) और साई स्नेहा रथ को गंभीर हालत में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिक्किम से आठ पर्यटकों को लेकर एक टाटा सूमो सिलीगुड़ी लौट रही थी. बताया जा रहा है कि रंभी सुनताल इलाके में सूमो अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूमो की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ. हादसे को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि सभी मृत पर्यटकों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पर्यटन मंत्रालय द्वारा उसे ओड़िशा भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola