आधार कार्ड में एड्रेस की जगह लिखी गालियां
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Apr 2017 8:23 AM
विज्ञापन

हुगली : हुगली जिले के श्रीरामपुर में आधार कार्ड में स्थानीय निवास के पते की जगह गाली-गलौज लिखा हुआ सामने आया है. श्रीरामपुर के माहेश इलाके के बाशिंदा प्रदीप साहा ने अपने पुत्र ऋत्विक साहा का कुछ दिनों पहले आधार कार्ड बनवाया था. आधार कार्ड के लिए बार-बार चक्कर लगाने पर आधार बनानेवाले विभाग की […]
विज्ञापन
हुगली : हुगली जिले के श्रीरामपुर में आधार कार्ड में स्थानीय निवास के पते की जगह गाली-गलौज लिखा हुआ सामने आया है. श्रीरामपुर के माहेश इलाके के बाशिंदा प्रदीप साहा ने अपने पुत्र ऋत्विक साहा का कुछ दिनों पहले आधार कार्ड बनवाया था. आधार कार्ड के लिए बार-बार चक्कर लगाने पर आधार बनानेवाले विभाग की ओर से बताया गया कि आधार कार्ड की कॉपी फिलहाल नहीं मिलेगी. उसे इंटरनेट से डाउनलोड कर लें. इसके बाद उन्होंने साइबर कैफे से अपने पुत्र का आधार कार्ड डाउन लोड करवाया.
कार्ड में सब ठीक है, लेकिन ठिकाने की जगह गाली-गलौज लिखा हुआ है. ऋत्विक जब अपने स्कूल में कार्ड जमा करने गया, तो स्कूल प्रबंधन ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया. बैंक में ले जाने पर बैंक के अधिकारी ने लौटा दिया. उसके बाद वह श्रीरामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने गये, लेकिन थाना से उसे बीडीओ कार्यालय भेज दिया. वहां भी अधिकारियों ने अपने हाथ खड़े कर लिये हैं. अब वह आधार कार्ड की भूल को सुधरवाने के लिए दर-दर भटक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










