कई थामेंगे भाजपा का दामन

Updated at :25 Apr 2017 8:10 AM
विज्ञापन
कई थामेंगे भाजपा का दामन

तृणमूल के कई दिग्गज नेता भी भाजपा में शिरकत करने के मूड में सुरक्षा और सम्मान की मांग रहे हैं गारंटी, बातचीत जारी सिलीगुड़ी : इनदिनों पूरे देश में चल रहे ‘बूथ चलो अभियान’ के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी प्रवास पर आ रहे हैं. इसके तहत […]

विज्ञापन
तृणमूल के कई दिग्गज नेता भी भाजपा में शिरकत करने के मूड में
सुरक्षा और सम्मान की मांग रहे हैं गारंटी, बातचीत जारी
सिलीगुड़ी : इनदिनों पूरे देश में चल रहे ‘बूथ चलो अभियान’ के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी प्रवास पर आ रहे हैं. इसके तहत वह मंगलवार को नक्सलबाड़ी में दो बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम को सिलीगुड़ी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे. इस दौरान अमित शाह का जादू सिलीगुड़ी वासियों को देखने को मिल सकता है. अमित शाह का जादू ही है कि सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के कई दिग्गज नेता भाजपा में शिरकत करने के मूड में हैं. लेकिन यहां सुरक्षा गारंटी को लेकर पेंच फंसा हुआ है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे नेता पार्टी में शामिल होने के बाद सुरक्षा की गारंटी और उचित सम्मान पाने की गुहार लगा रहे हैं. अगर इन तृकां नेताओं को भाजपा गारंटी देती है तो कल ही ये नेता अमित शाह के सामने अपने समर्थकों के साथ शामिल हो जायेंगे. भाजपा में जाने के मूड में तृणमूल के एक वर्तमान पार्षद भी हैं, जो इससे पहले सिलीगुड़ी नगर निगम में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
उनको भाजपा में शामिल करने के लिए बीते कई महीनों से भाजपा के क्षेत्रीय वरिष्ठ नेताओं के साथ ही केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण सह सांसदीय मामलों के राज्य मंत्री एसएस अहलुवालिया के अलावा राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर के नेता लगातार संपर्क में भी हैं. दूसरी ओर तृकां के अलावा अन्य विरोधी दलों के नेता-कार्यकर्ता अमित शाह के सामने ही भारी तादाद में भाजपा का दामन थामने की पूरी तैयारी भी कर चुके हैं.
इसका एलान वाम मोरचा के घटक दल फारवर्ड ब्लॉक के सिलीगुड़ी टाउन इकाई के अध्यक्ष सह रामघाट श्मशान आंदोलन के प्रमुख महानंदा मंडल ने सोमवार को स्थानीय बागराकोट स्थित प्रेस क्लब ऑफ नॉर्थ बंगाल (पीसीएनबी) में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने किया. उन्होंने बताया कि कुछ रोज पहले ही उन्होंने फारवर्ड ब्लॉक के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध बोस को पार्टी छोड़ने का एक लिखित पत्र भी सौंप दिया है. हालांकि उन्होंने इस पत्र को स्वीकार नहीं किया. इसके बावजूद वह समाजसेवा और लोगों के विकास हेतु पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का मन बना चुके हैं.
श्री मंडल का कहना है कि 2014 में राज्य सरकार की पहल पर उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय की ओर से सिलीगुड़ी के पांच नंबर वार्ड के रिहायशी इलाका नूतनपाड़ा स्थित श्मशान घाट रामघाट में विद्युत शवदाह गृह बनाने की परियोजना शुरू की थी, 2014 के नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में तत्कालीन उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव जब रामघाट में उस परियोजना का शिलान्यास करने पहुंचे तो सबसे पहले इलाकावासी के कल्याण हेतु इस परियोजना का विरोध किया और रामघाट श्मशान आंदोलन शुरू हुआ. इस आंदोलन में पूरा पांच नंबर वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों का भी समर्थन मिला.
जिसका खामियाजा उन्हें और उनके कई आंदोलनकारी साथियों जिनमें एक महिला भी शामिल हैं को भोगना पड़ रहा है. राज्य सरकार ने 26 नवंबर, 2014 को झूठा मामला दायर कर कई आंदोलनकारियों को बेवजह गिरफ्तार भी किया. इस दौरान उनलोगों के समर्थन में एक मात्र राजनैतिक पार्टी फारवर्ड ब्लॉक का पूरा समर्थन मिला और वे लोग फरवरी 2015 में फारवर्ड ब्लॉक में शामिल हो गये थे. लेकिन निगम की वर्तमाम वाम बोर्ड द्वारा वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा और पीड़ित वार्ड वासियों के सवालों का जवाब भी उनके पास नहीं है.
यहीं वजह है कि कल उनके साथ फारवर्ड ब्लॉक के अलावा माकपा व तृकां के भी नेता-कार्यकर्ता भारी तादाद में भाजपा का दामन थामेंगे. प्रेस-वार्ता के दौरान तृकां और फारवर्ड ब्लॉक के कई कार्यकर्ता शतरंजन सरकार, उज्जल मंडल, राजकुमार मंडल, विष्णु ठाकुर व अन्य ने भी मीडिया को संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola