विस्फोटक सामग्री और ढेर सारे हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at :25 Apr 2017 8:05 AM
विज्ञापन
विस्फोटक सामग्री और ढेर सारे हथियार के साथ गिरफ्तार

आरोपी को छह िदनों के िलये पुलिस हिरासत में भेज दिया पानागढ़. वीरभूम िजले के कांकड़तला थाना के वनपथरा ग्राम से पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद छापामारी अभियान चलाकर काजी आमीर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से बम बनाने का मसाला और हथियार बरामद िकया है. उसे दुबराजपुर कोर्ट में पेश […]

विज्ञापन
आरोपी को छह िदनों के िलये पुलिस हिरासत में भेज दिया
पानागढ़. वीरभूम िजले के कांकड़तला थाना के वनपथरा ग्राम से पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद छापामारी अभियान चलाकर काजी आमीर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से बम बनाने का मसाला और हथियार बरामद िकया है. उसे दुबराजपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे छह िदनों के िलये पुलिस हिरासत में भेज दिया है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि िपछले सप्ताह थाना के हजरतपुर से अपराधी को हथियार और बम के मसालों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उसे िरमांड में लेकर पूछताछ के बाद काजी आमीर के नाम का पता चला.
आमीर ने पुलिस को बताया कि वह समीपवर्ती राज्य झारखंड के मुदाबेिड़या, छोलाबेड़िया आिद इलाकों से बम बनाने की सामग्री और हथियार आदि की तस्करी कर बंगाल के वीरभूम, बर्दवान आदि सीमावर्ती जिलो में सप्लाई करता था. पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है. पुलिस को संदेह है कि हाल ही में लाभपुर में हुये बम विस्फोट काण्ड में अपराधियों ने ही तो कहीं िवस्फोटक सामग्री की सप्लाई तो नहीं की थी? ऐसे ही और कितने प्रश्नों का जवाब पुलिस ढूंढ रही है?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola