फरमान नहीं मानने पर जानलेवा हमला

Updated at :24 Apr 2017 8:23 AM
विज्ञापन
फरमान नहीं मानने पर जानलेवा हमला

दबंगई. शादी की इजाजत के लिए 12 हजार मांगे गये थे, रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर किया हमला मालदा : एक भावी दूल्हे को गांव के दबंगों ने फरमान सुनाया था कि शादी करने के लिए उसे 12 हजार रुपये देने होंगे. लेकिन फरमान की उपेक्षा कर दुल्हन को घर लाने पर दूल्हे […]

विज्ञापन
दबंगई. शादी की इजाजत के लिए 12 हजार मांगे गये थे, रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर किया हमला
मालदा : एक भावी दूल्हे को गांव के दबंगों ने फरमान सुनाया था कि शादी करने के लिए उसे 12 हजार रुपये देने होंगे. लेकिन फरमान की उपेक्षा कर दुल्हन को घर लाने पर दूल्हे नूरूल इसलाम (28) पर हमला किया गया. शादीवाले घर में अनेक लोगों की मौजूदगी के बीच दबंगों ने धावा बोल दिया और खुलेआम नूरूल इसलाम पर धारदार हथियार से हमला किया गया
शनिवार रात यह घटना रतुआ थाने के मोमिनपाड़ा गांव में घटी. घायल नूरूल इस्लाम को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि उसके सिर पर धारदार हथियार का जख्म है. नूरूल इसलाम के परिवार ने स्थानीय दबंगों मुसलिम शेख, साजिद शेख समेत 10 लोगों के खिलाफ चांचल थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात नूरूल इसलाम शादी करके नयी दुल्हन को अपने घर लाया. आरोप है कि इसी दौरान इलाके के कुछ दबंग वहां पहुंचे और 12 हजार रुपये की मांग करने लगे. इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया. तभी बदमाशों ने दुल्हन के सामने ही दूल्हे नुरूल इस्लाम के सिर पर हंसिया से वार कर दिया.
नूरूल इसलाम के परिवार ने पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा है कि गांव के कुछ दबंगों ने फरमान सुनाया था कि शादी करने के लिए 12 हजार रुपये देने होंगे. मुसलिम शेख और उसके दल-बल ने यह फरमान कई दिन पहले ही जारी कर दिया था. लेकिन इसे महत्व न देते हुए शादी हुई और नयी दूल्हन को घर लाया गया. मुसलिम शेख के दल-बल को यह बरदाश्त नहीं हुआ और उसने शादी के घर में हमला बोल दिया. घर के सामान को भी तोड़ाफोड़ा गया.
चांचल के एसडीपीओ सजलकांति विश्वास ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. रतुआ थाने की पुलिस उनकी तलाश कर रही है. यह घटना क्यों घटी, पुलिस यह भी देखेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola