बीएनआइ, सिलीगुड़ी का पहला चैप्टर 25 से
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Apr 2017 8:23 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआइ), सिलीगुड़ी रिजन 30 से अधिक सदस्यों के साथ अपना पहला चैप्टर ‘ईशा’ आगामी 25 अप्रैल को सिलीगुड़ी में लांच करने जा रहा है. यह संगठन ‘गिवर्स गेन’ के दर्शन पर आधारित है. इसमें हम दूसरों को बिजनेस देते हैं और वह बदले में हमें बिजनेस देता है. यह उस […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआइ), सिलीगुड़ी रिजन 30 से अधिक सदस्यों के साथ अपना पहला चैप्टर ‘ईशा’ आगामी 25 अप्रैल को सिलीगुड़ी में लांच करने जा रहा है.
यह संगठन ‘गिवर्स गेन’ के दर्शन पर आधारित है. इसमें हम दूसरों को बिजनेस देते हैं और वह बदले में हमें बिजनेस देता है. यह उस पुराने सिद्धांत के अनुरूप है, जिसमें कहा जाता था कि जैसा हम बोते हैं वैसा ही काटते हैं. बीएनआइ का मकसद अपने सदस्यों के बिजनेस को बढ़ाना है. यह व्यवसायियों को पेशेवर बिजनेस नेटवर्किंग उपलब्ध कराता है. बीएनआइ का दावा है कि यह बिजनेस नेटवर्किंग और रेफरल मार्केटिंग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है. इसकी स्थापना 1985 में डॉक्टर इवान मिसनर ने की थी. बीएनआइ, सिलीगुड़ी के क्षेत्रीय निदेशक प्रतीक गर्ग और प्रशांत अग्रवाल हैं. यह संगठन दुनिया के 73 देशों में फैला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










