पुलिस ने चार चायपत्ती चोरों को दबोचा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Apr 2017 8:22 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : गोदाम से सीटीसी चायपत्ती की बोरियां चुराकर भाग रहे चोरों को नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया. गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी थाना प्रभारी तपन पाल और हीरालाल साहा के नेतृत्व में घात लगाये बैठी पुलिस टीम ने देर रात एक पिक अप वैन सहित चार लोगों को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : गोदाम से सीटीसी चायपत्ती की बोरियां चुराकर भाग रहे चोरों को नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया. गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी थाना प्रभारी तपन पाल और हीरालाल साहा के नेतृत्व में घात लगाये बैठी पुलिस टीम ने देर रात एक पिक अप वैन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया. इस अभियान में चुरायी गयी 408 किलो सीटीसी चायपत्ती भी बरामद कर ली गयी है. रविवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बागडोगरा स्थित एक चाय फैक्टरी के गोदाम से अच्छी किस्म की सीटीसी चायपत्ती की सात बोरियां गायब हो गयीं. जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल फैलाया और शनिवार देर रात करीब तीन बजे नक्सलबाड़ी के रथखोला मोड़ से पिकअप वैन सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों का नाम रंजन प्रसाद, मोहम्मद काफिल, सिराजुल इसलाम और तौहीदुल इसलाम बताया है. रंजन प्रसाद खोरीबाड़ी इलाके का निवासी है. मोहम्मद काफिल खोरीबाड़ी के फूलबाड़ी इलाके में रहता है. सिराजुल और तौहिदुल अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा इलाके के निवासी हैं.
चारों युवक चायपत्ती चुराकर बिहार की ओर जा रहे थे. नक्सलबाड़ी पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश किया है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी हीरालाल साहा ने बताया कि दोनों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर सौंपने का आवेदन अदालत से किया गया है. आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी व छिनताई के कुछ मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










