पंचानन बर्मा और चिला राय जयंती पर छुट्टी नहीं

Updated at :15 Apr 2017 8:31 AM
विज्ञापन
पंचानन बर्मा और चिला राय जयंती पर छुट्टी नहीं

सिलीगुड़ी. राज्य सरकार कामतापुरी भाषा के महान विद्वान तथा सामाजिक कार्यकर्ता पंचानन बर्मा तथा स्वतंत्रता सेनानी चिला राय की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित नहीं करेगी. राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी (केपीपी) की इस मांग को खारिज कर दिया है. हालांकि इसके साथ ही केपीपी ने और भी कई मांगें रखी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. राज्य सरकार कामतापुरी भाषा के महान विद्वान तथा सामाजिक कार्यकर्ता पंचानन बर्मा तथा स्वतंत्रता सेनानी चिला राय की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित नहीं करेगी. राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी (केपीपी) की इस मांग को खारिज कर दिया है. हालांकि इसके साथ ही केपीपी ने और भी कई मांगें रखी थी जिसे मुख्यमंत्री ने मान लिया है.

केपीपी नेता अतुल राय ने बताया है कि वह लोग मार्च महीने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के लिए राज्य सचिवालय नवान्न गये थे. वहीं उन्हें पांच सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिया था. उसी ज्ञापन में कामतापुर भाषा को मान्यता देने के साथ ही पंचानन बर्मा तथा चिला राय की जयंती पर छुट्टी देने की मांग की गई थी.

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले से ही काफी छुट्टियां घोषित की जा चुकी है. अब और कोई छुट्टी घोषित करना संभव नहीं है. श्री राय ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली, नेपाली, हिन्दी तथा इंगलिश मेडियम स्कूलों की तरह ही प्राइमरी स्तर पर कामतापुर मेडियम स्कूल बनाने की मांग मान ली है. इन स्कूलों की स्थापना कामतापुरी भाषा बहुल इलाकों में की जायेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रख्यात भवइया गायक अबासुद्दीन अहमद के नाम पर भवइया एकेडमी बनाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola