मां-बाप पर नाबालिग बेटी की शादी करने का आरोप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Apr 2017 8:30 AM
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: दूसरे राज्य में ले जाकर अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर देने का आरोप उसके माता-पिता पर लगा है. घुमाने ले जाने के नाम पर बड़ी बेटी को उत्तर प्रदेश के मथुरा के धनचड़ा बाजरा इलाके में ले जाया गया और उसकी शादी एक अनजान युवक के साथ करा दी गयी. इसके अलावा छोटी […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: दूसरे राज्य में ले जाकर अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर देने का आरोप उसके माता-पिता पर लगा है. घुमाने ले जाने के नाम पर बड़ी बेटी को उत्तर प्रदेश के मथुरा के धनचड़ा बाजरा इलाके में ले जाया गया और उसकी शादी एक अनजान युवक के साथ करा दी गयी. इसके अलावा छोटी बेटी का भी कोई अता-पता नहीं है. इस बारे में पड़ोस में रहनेवाले युवक सत्यप्रिय राय ने चाइल्ड लाइन में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. लापता दोनों नाबालिग बहनों का घर जलपाईगुड़ी नगरपालिका के दो नंबर वार्ड के सेन पाड़ा के रवींद्र नगर इलाके में है. चाइल्ड लाइन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.
रवींद्र नगर इलाके में लोहे का बक्सा तैयार करनेवाले कारीगर नारायण सरकार अपनी पत्नी श्यामली सरकार के साथ रहते हैं. उनकी बड़ी बेटी 14 और छोटी बेटी 13 साल की है. दोनों शहर के एक उच्च बालिका विद्यालय में नौवीं और आठवीं में पढ़ती हैं. जबकि बेटा दूसरे स्कूल में चौथी में पढ़ता हे. उनके पड़ोसी सत्यप्रिय राय ने आरोप लगाया है कि दिल्ली, मथुरा घुमाने के नाम पर मां-बाप बेटियों को साथ ले गये. बाद में वे बेटे के साथ घर लौट आये, लेकिन दोनों नाबालिग लड़कियों का कोई पता नहीं है. इस बारे में पूछताछ करने पर सरकार परिवार ने बताया कि बेटियां मथुरा में दीदी विमला शर्मा के घर में हैं. लेकिन परिवार कोई फोन नंबर नहीं दे रहा है. आस-पड़ोस में पूछताछ के बाद पता चला है कि बड़ी बेटी की शादी मथुरा में कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि नाबालिग की शादी अपराध है. इस बारे में स्थानीय पार्षद और चाइल्ड लाइन से शिकायत की गयी है.
सीपीएम पार्षद दूर्व बनर्जी ने बताया कि उन्होंने श्यामली और नारायण सरकार से उनकी बेटियों के बारे में पूछताछ की. दंपती ने कहा कि बेटियां लौट आयेंगी. इस पर मथुरा का मोबाइल नंबर देने को कहा गया. उस नंबर पर फोन करने पर बड़ी बेटी ने साफ कहा कि उसने शादी कर ली है. बताया जाता है कि बड़ी बेटी ने अपनी एक सहेली को फोन करके शादी के बारे में बताया था और मर्जी के खिलाफ शादी किये जाने की बात कही थी.
श्यामली सरकार का कहना है कि उनकी दूसरी बेटी को चर्मरोग है. उसका मथुरा में इलाज चल रहा है. दोनों बहनें साथ ही हैं. उसकी शादी नहीं हुई है. पिता नारायण सरकार ने कहा कि उन्होंने बड़ी बेटी के लिए मथुरा में शादी जरूर देखी थी, लेकिन शादी की नहीं. आर्थिक संकट की वजह से वह मथुरा जाकर बेटियों को वापस नहीं ला पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










