मयनागुड़ी में तेंदुए के हमले में दो घायल

Updated at :15 Apr 2017 8:15 AM
विज्ञापन
मयनागुड़ी में तेंदुए के हमले में दो घायल

जलपाईगुड़ी. एक बार फिर तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गये. घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के आमगुड़ी के झाड़ुआ पाड़ा की है. घायल युवकों का नाम बोलेन राय (25) और देवदास राय है. बोलेन पेशे से चाय किसान है, जबकि देवदास दिहाड़ी मजदूर है. बोलेन ने बताया कि इस इलाके में उसका अपना चाय […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. एक बार फिर तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गये. घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के आमगुड़ी के झाड़ुआ पाड़ा की है. घायल युवकों का नाम बोलेन राय (25) और देवदास राय है. बोलेन पेशे से चाय किसान है, जबकि देवदास दिहाड़ी मजदूर है.


बोलेन ने बताया कि इस इलाके में उसका अपना चाय बागान है. शुक्रवार की सुबह वह चाय बागान में काम कर रहे थे, तभी एक तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. बाद में तेंदुए ने फिर हमला किया. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि तेंदुआ पास में स्थित रामशाई जंगल से घुसा है. स्थानीय लोगों ने घायल बोलेन को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया.

उसकी नाक, सिर और पीठ में चोट आयी है. कान में गहरा जख्म हुआ है. बाद में तेंदुए ने देवदास नामक एक ग्रामीण पर हमला किया. पहले उसे मयनागुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया. हमला करनेवाले तेंदुए को वनकर्मी पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola