अमेरिका के खिलाफ एसयूसीआइ का प्रदर्शन

सिलीगुड़ी: अमेरिका द्वारा सीरिया पर हमले के विरोध में एसयूसीआईसी ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी कोर्ट के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यह लोग अमेरिका विरोधी नारे लगा रहे थे. इन लोगों ने सीरिया पर हमले की कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की. बाद में उसी स्थान पर एक सभा का भी आयोजन किया गया. […]
सिलीगुड़ी: अमेरिका द्वारा सीरिया पर हमले के विरोध में एसयूसीआईसी ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी कोर्ट के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यह लोग अमेरिका विरोधी नारे लगा रहे थे. इन लोगों ने सीरिया पर हमले की कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की.
बाद में उसी स्थान पर एक सभा का भी आयोजन किया गया. इसको जिला कमेटी के सदस्य अनुप विश्वास तथा एसयूसीआईसी के अन्य नेताओं ने संबोधित किया. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री विश्वास ने कहा कि अमेरिका एक साम्राज्यवादी ताकत है. सीरिया ने अपने देश के नागरिकों पर किसी भी प्रकार के केमिकल हथियार का उपयोग नहीं किया है.
अमेरिका की ट्रंप सरकार सीरिया पर हमले का बहाना खोज रही है. इसीलिए केमिकल हमले का आरोप लगा रही है. दरअसल अमेरिका पूरे विश्व में साम्राज्यवाद को बढ़ावा देना चाहता है. अमेरिका सीरिया के बाद उत्तर कोरिया पर भी हमले की फिराक में है. अमेरिका के इन्हीं नीतियों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है. इस दौरान श्री विश्वास ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला और साम्राज्यवादी शक्तियों के समर्थन का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










