बोर्ड बैठक में वामो और तृणमूल के बीच नोकझोंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2016 7:29 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के मासिक बोर्ड बैठक में डिप्टी मेयर राम भजन महतो के वार्ड नंबर तीन स्थित वार्ड कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस और वाम मोरचा पार्षदों के बीच जमकर नोकझोंक हुयी. इस कार्यालय में ताड़फोड़ करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लग रहा है. वामो पार्षदों तथा मेयर […]
वामो पार्षदों तथा मेयर अशोक भट्टाचार्य ने जहां इस मामले को लेकर तृणमूल को घेरने की कोशिश की वहीं तृणमूल ने आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए डेंगू को लेकर वाम बोर्ड को घेरा. तृणमूल की ओर से विरोधी दल नेता रंजन सरकार उर्फ राणा ने कहा कि तृणमूल पर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं. दरअसल मेयर डेंगू जैसी बीमारी से सिलीगुड़ी के लोगों को बचाने में विफल हो गये है.
इसलिए इस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए तृणमूल को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.तृणमूल काग्रेस वाम बोर्ड की विफलता को लेकर पिछले एक महीने से आंदोलन कर रही है. इस आंदोलन से वामो में खलबली है. अपनी कमियों को ढाकने के लिए वामो पार्षद अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. वामो काम करे और अनर्गल आरोप लगाना बंद करे. जवाब में मेयर ने तोड़फोड़ के लिए सीधे तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सीसीटी फुटेज में तृणमूल के स्थानीय नेता और समर्थक दिख रहे हैं. पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोइ कार्यवाही नहीं की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










