मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपाइयों ने निकाली रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 2:24 AM
सिलीगुड़ी. सेना को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के विरोध में भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) द्वारा सिलीगुड़ी में मंगलवार को एक विरोध रैली निकाली गई. सैकड़ों की संख्या में नेता और समर्थक कंचनजंगा स्टेडियम के सामने जमा हुए और सिलीगुड़ी शहर के सबसे व्यस्त इलाके वेनस मोड़ […]
यहां इन लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभी भाजपा समर्थक वेनस मोड़ पर बैठ गये. जिसकी वजह से सड़क जाम हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. भाजपा की इस रैली को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे. भाजपा समर्थकों की योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने की थी. हालांकि पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी.
जब सभी भाजपा समर्थक वेनस मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने इन लोगों को ऐसा करने से रोका. लेकिन यह नहीं माने. उसके बाद ही भाजपा समर्थकों की गिरफ्तारी शुरू हो गई. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राज भट्टाचार्य सहित 55 भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. भाजपा के प्रवक्ता रजत मुखर्जी ने इस पुलिस कार्रवाई की निंदा की है. श्री मुखर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार की मुखिया ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पुलिस ने जिस तरह की कार्रवाई की, वह शर्मनाक है. आज के प्रदर्शन में भाजपा नेता नंदन दास, कन्हैया पाठक आदि भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










