साइकिल रैली के माध्यम से प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2016 8:52 AM

विज्ञापन

‘सबार देश, आमादेर देश’ के तहत विज्ञान मंच का अभियान सिलीगुड़ी : पश्चिम बंग विज्ञान मंच के तीस वर्ष पूरे होने की खुशी में रविवार की सुबह शहर के मल्लागुड़ी स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा के सामने से साइकिल रैली निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. रैली जलपाई मोड़ स्थित विनय-बादल-दिनेश […]

विज्ञापन
‘सबार देश, आमादेर देश’ के तहत विज्ञान मंच का अभियान
सिलीगुड़ी : पश्चिम बंग विज्ञान मंच के तीस वर्ष पूरे होने की खुशी में रविवार की सुबह शहर के मल्लागुड़ी स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा के सामने से साइकिल रैली निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. रैली जलपाई मोड़ स्थित विनय-बादल-दिनेश की प्रतिमा के सामने से होते हुए एनजेपी स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न हुई
इस रैली के माध्यम से आम जनता को अंधविश्वास के खिलाफ संदेश दिया गया. साथ ही प्राकृतिक संपदा का संरक्षण करने और प्रदूषण मुक्त समाज बनाने की अपील की गयी. पश्चिम बंग विज्ञान मंच के दार्जिलिंग जिला सचिव प्रवीर पांडा ने बताया कि गत 7 नवंबर को महान वैज्ञानिक डॉ सीवी रमन के जन्मदिवस पर ‘सबार देश, आमादेर देश’ नामक इस कार्यक्रम का आगाज हुआ. यह कार्यक्रम अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तिथियों पर पूरे साल चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola