दिवाली से पहले 15 किलो सोना जब्त, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2016 1:22 AM
सिलीगुड़ी. दीपावली और धनतेरस से पहले फिर से करीब पांच करोड़ रुपये का सोना राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआइ) ने जब्त किया है. डीआरआइ ने इस अभियान में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में उत्तर बंगाल के एक बड़े स्वर्ण व्यवसायी भी हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम कमल कुमार वर्मा(57) और कुंगा तेंजिग […]
शनिवार को इन दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी विशेष एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया. कार्यवाहक एसीजेम शुभ्रा घोष की अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दूसरी तरफ डीआरआइ इस गिरोह की जड़ों को खोद निकालने की कोशिश में है.
कुल 15 किलो सोने की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ 68 लाख रुपये आंकी जा रही है. अदालत में पेश किये कागजातों के आधार पर डीआरआइ ने इस अभियान में कुल 4 करोड़ 84 लाख 19 हजार 18 रुपये के माल की जब्ती दिखायी है. कुंगा तेंजिग भूटिया के घर से अधिकारियों को उसका भारतीय पासपोर्ट मिला है. इसके अतिरिक्त सोने पर स्वीट्जरलैंड और यूएस का निशान लगा हुआ है. जब्त सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध 22 कैरेट का है. डीआरआइ की टीम में जब्त सोना और नगद राशि के साथ आरोपियों को सिलीगुड़ी के विशेष एसीजेएम अदालत में पेश किया. 5 नवंवर को इन दोनों आरोंपियो की फिर से कोर्ट में पेशी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










