छह महीने में जिले के हर नागरिक को आधार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2016 1:21 AM
विज्ञापन
मालदा. मालदा जिले के सभी नागरिकों को आधार कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है. सभी को आधार देने के लिए मार्च, 2018 को लक्ष्य रखा गया है. लेकिन प्रशासन का दावा है कि आगामी छह महीनों के अंदर हर नागरिक के पास आधार कार्ड पहुंच जायेगा. शनिवार दोपहर को […]
विज्ञापन
मालदा. मालदा जिले के सभी नागरिकों को आधार कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है. सभी को आधार देने के लिए मार्च, 2018 को लक्ष्य रखा गया है. लेकिन प्रशासन का दावा है कि आगामी छह महीनों के अंदर हर नागरिक के पास आधार कार्ड पहुंच जायेगा. शनिवार दोपहर को मालदा जिला परिषद के गेस्टहाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी शरद द्विवेदी ने यह बात कही.
श्री द्विवेदी ने कहा कि जिले में पहले 18 आधार पंजीकरण केंद्र थे. इनकी संख्या बढ़ाकर अब 106 कर दी गयी है. मालदा जिले की कुल आबादी 40 लाख है. इनमें से करीब 33 लाख को आधार कार्ड मिल चुका है. जिनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, उन्हें भी जल्द ही कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. केंद्र सरकार के दो नंबरों आरडीआइ और यूआइडीआइ पर जिला प्रशासन एक साथ काम कर रहा है. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाका होने के नाते आधार पंजीकरण में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
हमें शिकायत मिली है कि दूसरे राज्य और दूसरे देश से आकर भी कुछ लोग आधार कार्ड बनवाकर यहां की नागरिकता साबित करना चाह रहे हैं. हमने सभी ब्लॉक प्रशासन को इस मामले में विशेष रूप से नजर रखने को कहा है. कहा गया है कि जब तक नागरिक वोटर कार्ड या राशन कार्ड जैसा फोटो लगा सरकारी परिचयपत्र पेश नहीं करते हैं, उनका आधार रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाये.
उल्लेखनीय है कि विभिन्न हलकों से यह शिकायत आ रही है कि बांग्लादेश के बहुत से लोग इस पार आकर आधार कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे लोगों को आधार कार्ड दिलवाने के लिए एक बड़ा माफिया गिरोह सक्रिय है. इसका फायदा समाज विरोधी तत्व और आतंकी उठा सकते हैं. जिला अधिकारी शरद द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधि रोकने के लिए ब्लॉक प्रशासन को कड़ा निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










