काली पूजा में भी नहीं मिलेगा श्रमिकों को बोनस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2016 1:00 AM
धूपगुड़ी:दुर्गा तो छोड़ दीजिए, अब काली पूजा में भी धूपगुड़ी के बंद प्लाइवुड मिल के श्रमिकों को बोनस मिलने की संभावना नहीं है. इसके साथ ही इस मिल के फिर से खुलने पर ग्रहण लग गया है. लेबर कार्यालय द्वारा इस मिल को खुलवाने की कोशिश की जा रही थी. काली पूजा के दौरान बोनस […]
दूसरी तरफ सहायक लेबर कमिश्नर हीरालाल पान इस समस्या के समाधान निकलने की बात कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि हर साल ही दुर्गा पूजा के समय श्रमिकों को यहां बोनस मिल जाता था. इस बार बोनस देने में मिल प्रबंधन द्वारा आना-कानी की जा रही थी. प्लाइवुड कारखाने के श्रमिकों का आरोप है कि मिल मालिक काफी कम बोनस देना चाह रहे थे.
पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ाकर बोनस देने की बात तो दूर, उल्टे बोनस की रकम को काफी कम कर दिया. इतने कम प्रतिशत पर बोनस लेने के लिए श्रमिक तैयार नहीं थे. मिल मालिकों ने बोनस को लेकर श्रमिकों के साथ कोई बातचीत तक नहीं की और अचानक मिल को बंद कर दिया. श्रमिकों ने आगे कहा कि पिछले साल 18 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान हुआ था, जबकि इस साल 8.33 प्रतिशत की दर से मिल मालिक बोनस दे रहे थे. श्रमिक जबकि 20 प्रतिशत की दर से बोनस की मांग कर रहे थे. इसी मांग को लेकर श्रमिकों ने आंदोलन शुरू किया. मिल मालिक बगैर कोई सूचना दिये मिल को बंद कर चले गये. इसकी वजह से यहां के 217 स्थायी तथा 150 अस्थायी मजदूरों तथा उनके परिवार वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. श्रमिकों ने सहायक लेबर कमिश्नर से 48 घंटे के अंदर मिल को फिर से खुलवाने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










