सिलीगुड़ी में क्रिकेट पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2016 12:58 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के 13 नंबर वार्ड में स्थित प्रणामी मंदिर रोड में चल रहे क्रिकेट पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ हुआ है. गुरुवार रात सिलीगुड़ी थाना पुलिस तथा भक्तिनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रणामी मंदिर रोड स्थित एक फ्लैट में छापामारी की. इसमें दो लो लोग पकड़े गये. दोनों मोबाइल […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के 13 नंबर वार्ड में स्थित प्रणामी मंदिर रोड में चल रहे क्रिकेट पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ हुआ है. गुरुवार रात सिलीगुड़ी थाना पुलिस तथा भक्तिनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रणामी मंदिर रोड स्थित एक फ्लैट में छापामारी की. इसमें दो लो लोग पकड़े गये. दोनों मोबाइल फोन तथा अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सट्टेबाजी को संचालित कर रहे थे.
इनके पास से 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं. यह इलाका सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र में पड़ता है इसलिए इस मामले की प्राथमिकी सिलीगुड़ी थाने में दर्ज की गयी है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एडीसीपी मृणाल मजूमदार ने बताया है कि जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, उनके नाम मोहित अग्रवाल (24) और सनाउल मोहम्मद (25) है.
मोहित अग्रवाल हरियाणा का रहनेवाला है, जबकि सनाउल जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट का रहनेवाला है. श्री मजूमदार ने आगे कहा कि इससे पहले भी सट्टेबाजी के आरोप में सिलीगुड़ी में कुछ लोगों को पकड़ा गया था, लेकिन उनके पास से इतने अत्याधुनिक उपकरण नहीं मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










