टेनिस बॉल क्रिकेट के सफल आयोजन से आयोजक खुश, पहाड़ पर और भी मैच कराने का वादा

Published at :23 Sep 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
टेनिस बॉल क्रिकेट के सफल आयोजन से आयोजक खुश, पहाड़ पर और भी मैच कराने का वादा

सिलीगुड़ी. सिंगबुली में संपन्न हुए ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सफलता से संपन्न होने के बाद तृणमूल कांग्रेस मिरिक खंड अध्यक्ष अनिल छेत्री को खादा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर दार्जिलिंग टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से सम्मानित किया गया. उन्होंने इस प्रतियोगिता के संचालन में काफी मदद की थी.पहाड़ी क्षेत्रों में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिंगबुली में संपन्न हुए ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सफलता से संपन्न होने के बाद तृणमूल कांग्रेस मिरिक खंड अध्यक्ष अनिल छेत्री को खादा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर दार्जिलिंग टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से सम्मानित किया गया. उन्होंने इस प्रतियोगिता के संचालन में काफी मदद की थी.पहाड़ी क्षेत्रों में पहली बार इस ऑल इंडिया प्रतियोगिता को आयोजित करने का मकसद इस खेल की ओर पहाड़ी क्षेत्र के खिलाड़ियों में रुझान पैदा करना था.

दार्जिलिंग जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष फैसल अहमद ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भी पहाड़ी क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. जीटीए व राज्य सरकार की सराहना करते हुए फैसल अहमद ने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम की कमी है जिसे पूरा करने की आवश्यकता है.

कालिम्पोंग में खेल प्रेमियों के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. कम समय में पहाड़ी क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने काफी प्रगति की है. यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ खिलाड़ियों को सही अवसर और प्लेटफार्म देने की आवश्यकता है. गोराबारी की दीपा बराइली ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. दीपा बराइली को भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ की ओर से सम्मानित भी किया गया.फैसल अहमद ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जीटीए प्रमुख बिमल गुरूंग तथा खेल कूद विभाग के जीटीए के कार्यकारी निदेशक शामदेन डुप्पा से टेनिस बॉल क्रिकेट को पहाड़ी क्षेत्रों में लोकप्रिय बनाने में सहयोग मांगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola