ओमू दा की मौत से उड़ी माकपा नेताओं की नींद

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के पार्षद अरविंद घोष उर्फ ओमू दा के निधन ने माकपा नेताओं की रात की नींद उड़ा दी है. ओमू दा के समर्थन पर ही सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम मोरचा ने बोर्ड का गठन किया था.उनके निधन ने नगर निगम का पूरा सियासी समीकरण ही बदल […]
मेयर अशोक भट्टाचार्य का साफ-साफ कहना है बोर्ड को कोइ खतरा नहीं है.नगर निगम में वाम बोर्ड को बहुमत हासिल है.माकपा के जिला कन्वेनर जीवेश सरकार भी कुछ इसी प्रकार का दावा कर रहे हैं. जिवेश सरकार ने भी कहा है कि वाम बोर्ड को कोइ खतरा नहीं है और मेयर अशोक भट्टाचार्य अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल की ओर से उनके पार्षदों को तोड़ने की कोशिश हो रही है,लेकिन उनका कोइ भी पार्षद नहीं टूटने वाला है.इसबीच,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाम बोर्ड के लिए कांग्रेस के चार पार्षद तारणहार साबित होंगे. इन्हीं के दम पर माकपा नेता बोर्ड में बहुमत होने का दावा कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि दुर्गा सिंह के जाने के बाद से ही अशोक भट्टाचार्य कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा विधायक शंकर मालाकार के साथ संपर्क में हैं.दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर बैठक भी हो चुकी है.इतना ही नहीं माकपा नेता कांग्रेस के चारों पार्षदों के साथ भी शंकर बनाये हुए है. दूसरी तरफ ओमू दा निधन के बाद से तृणमूल कांग्रेस की सक्रियता भी अचानका बढ़ गयी है. सूत्रों का कहना है कि तृणमूल के निशाने पर माकपा पार्षद के साथ ही कांग्रेस के चारों पार्षद भी हैं. इनको तोड़ने की कोशिश की जा रही है. इसकी भनक माकपा और कांग्रेस दोनों को है.
यही वजह है कि दोनों ही दल अपने पार्षदों को टिकाये रखने के लिए एंड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. दोनों ही पार्टियों की ओर से अपने-अपने पार्षदों पर नजर रखी जा रही है.सूत्रों के अनुसार माकपा अपने कइ पार्षदों को उपकृत करेगी. जिन पार्षदों के पार्टी छोड़ने की आशंका है,उन्हें मनाया जा रहा है और नगर निगम मे मेयर पार्षद बनाने की बात कही जा रही है.
इसबीच,इस सियासी घमासान के बीच कल गुरूवार को तृणमूल पार्षदों की बैठक होने वाली है. इसी बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा. तृणमूल नेता तथा नगर निगम में विरोधी दल के नेता नांटू पाल का कहना है कि वाम बोर्ड अल्पमत में है और उनको सत्ता में रहने का कोइ अधिकार नहीं है.श्री पाल ने कहा कि वह कल अपने सभी पार्षदों को लेकर बैठक करेंगे.यहां बता दें कि तृणमूल पार्षदों की संख्या 17 है. दुर्गा सिंह के इनके खेमे में आ जाने से तृणमूल पार्षदों की संख्या बढ़कर अब 18 हो गयी है. बोर्ड बनाने के लिए तृणमूल को अभी और 6 पार्षदों की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










