सब्जियों की कीमत पर लगाम के लिए तत्पर राज्य सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता. राज्य सरकार दुर्गापूजा से पहले सब्जियों की कीमत नियंत्रण में रखने के लिए पूरी तरह तत्पर नजर आ रही है. राज्य कृषि विपणन मंत्री तपन दासगुप्ता ने आलू, प्याज आैर सब्जियों के दाम पर लगाम लगाने के लिए राज्य के सभी कोल्ड स्टोरेज के मालिकों को नवंबर तक अपना सभी भंडार बेचने का निर्देश […]
विज्ञापन
कोलकाता. राज्य सरकार दुर्गापूजा से पहले सब्जियों की कीमत नियंत्रण में रखने के लिए पूरी तरह तत्पर नजर आ रही है. राज्य कृषि विपणन मंत्री तपन दासगुप्ता ने आलू, प्याज आैर सब्जियों के दाम पर लगाम लगाने के लिए राज्य के सभी कोल्ड स्टोरेज के मालिकों को नवंबर तक अपना सभी भंडार बेचने का निर्देश दिया है.
श्री दासगुप्ता का मानना है कि ऐसा करने से कीमत अपने आप गिर जायेगी. कृषि विपणन मंत्री के अनुसार राज्य में 544 कोल्ड स्टोरेज हैं. विभागीय अधिकारी प्रत्येक कोल्ड स्टोरेज में आैचक निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति का जायजा लेंगे. इसके साथ ही कृषि विपणन विभाग के अधिकारी सब्जियों की खुदरा कीमत का पता लगाने के लिए बाजारों का भी चक्कर लगायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










