क्रिकेटर रिद्दिमान सिलीगुड़ी के गौरव : मेयर

सिलीगुड़ी. गुदड़ी के लाल और भारत के टेस्ट टीम के मशहूर क्रिकेटर रिद्दिमान साहा सिलीगुड़ी के गौरव हैं. रिद्दिमान ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम में अपनी विशेष जगह बनायी है. यह कहना है सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य का. सोमवार को सिलीगुड़ी नगर निगम की […]
उसके सम्मान में श्री भट्टाचार्य ने कहा कि कई मुश्किल घड़ी में साहा ने अपनी टीम को जीत दिलाकर भारत का ही नहीं, बल्कि सिलीगुड़ी का नाम रोशन किया है. इस सम्मान समारोह के दौरान श्री भट्टाचार्य ने साहा को शॉल प्रदान किया और ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र सौंपकर हौसला आफजायी की. इस मौके पर रिद्दिमान के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी.
समारोह को सफल बनाने में निगम के शिक्षा-संस्कृति-खेल व युवा मामलों के मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) शंकर घोष की विशेष उपलब्धि रही. इस अवसर पर निगम के डिप्टी मेयर रामभजन महतो के अलावा सभी एमएमआइसी, वाम पार्षद व अधिकारी व बड़ी तादाद में रिद्दिमान के फैन मौजूद थे. विदित हो कि रिद्दिमान सिलीगुड़ी शक्तिगढ़ पला-बढ़ा है और काफी साधारण परिवार से जुड़े होने के बावजूद अपने लगन से क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










