नशामुक्ति केंद्र में मरीज की रहस्यमय मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों और स्थानीय लोगों का भड़का गुस्सा शव के साथ किया विरोध प्रदर्शन,तोड़फोड़ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद निदेशक गिरफ्तार सिलीगुड़ी : नशा से मुक्ति पाने नशामुक्ति केंद्र में इलाजरत एक व्यक्ति की मौत ने प्रधान नगर थाना अंतर्गत बाघाजतीन कालोनी इलाके के माहौल को गरम कर दिया है. मृतक के परिजनों के […]
विज्ञापन
परिजनों और स्थानीय लोगों का भड़का गुस्सा
शव के साथ किया विरोध प्रदर्शन,तोड़फोड़
हत्या का मामला दर्ज होने के बाद निदेशक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी : नशा से मुक्ति पाने नशामुक्ति केंद्र में इलाजरत एक व्यक्ति की मौत ने प्रधान नगर थाना अंतर्गत बाघाजतीन कालोनी इलाके के माहौल को गरम कर दिया है. मृतक के परिजनों के साथ इलाके के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ नशामुक्ति केंद्र मे भी तोड़फोड़ की गयी है. पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने नशामुक्ति केंद्र के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है.
उल्लेखनीय है कि प्रधान नगर थाना अंतर्गत बाघाजतीन कालोनी स्थित नशामुक्ति केंद्र जेनेसिस फाउंडेशन में भरती एक मरीज की मौत रहस्यमय तरीके से हो गयी. पुलिस ने मृतक की पहचान बाघाजतीन कालोनी निवासी 36 वर्षीय कालू साहा के रूप में की है. शनिवार की देर रात उसकी शारीरिक स्थिति अचानक खराब हो गयी. उसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने उसे प्रधान नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय नागरिकों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से वह जेनेसिस फाउंडेशन में इलाजरत था. मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. शव के पहुंचते ही इलाके का माहौल गरम हो गया. परिजनो के साथ स्थानीय लोग काफी उत्तेजित हो गये. नशामुक्ति केंद्र (जेनेसिस फाउंडेशन) पहंच कर काफी हंगामा किया.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि नशामुक्ति केंद्र में उसके साथ काफी अत्याचार किया गया है. जिसकी वजह से उसकी मौत हुयी है. परिजनों का कहना है कि कालू की मौत शनिवार की रात ही हो गयी थी जबकि नशामुक्ति केंद्र की ओर से रविवार तड़के जानकारी दी गयी. फाउंडेशन के लोग अवश्य ही कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे है. कालू इतना भी बीमार नहीं था कि अचानक उसकी मौत हो.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक को प्रधान नगर स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया था लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया. परिवार का आरोप है कि नशामुक्ति केंद्र में उस पर कहर बरपाया गया है. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी है. इस केंद्र के निदेशक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जेनेसिस फाउंडेशन के कर्णधार तपन साहा को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










