बिजली का करंट लगने से दो हाथी मरे, मची खलबली

Published at :11 Sep 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से दो हाथी मरे, मची खलबली

सिलीगुड़ी: बिजली का करंट लगने से दो हाथियों की मौत हो गयी. यह घटना सिलीगुड़ी के निकट बागडोगरा स्थित किरण चाय बागान में घटी है. शनिवार की सुबह मृत हाथी को देखने के लिये स्थानीय लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर उपस्थित हुए. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: बिजली का करंट लगने से दो हाथियों की मौत हो गयी. यह घटना सिलीगुड़ी के निकट बागडोगरा स्थित किरण चाय बागान में घटी है. शनिवार की सुबह मृत हाथी को देखने के लिये स्थानीय लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर उपस्थित हुए.

मृत हाथियों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को दफना दिया जायेगा. एक साथ दो हाथियों की मौत से पूरे इलाके में खलबली मच गयी है. शनिवार की स्थनीय लोगों ने हाथी के शव पर फूल, माला और धुप आदि अर्पित किया. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात तेज बारिश में करीब 20 हाथी देखे गये थे. माना जा रहा है कि ये हाथी चाय बागान से सटे जंगल से निकले होगें. हाथियों के इस दल को मेनघेरा इलाके के तरफ जाते देखा गया. मेनघेरा इलाके में धान की खेती होती है.

मिली जानकारी के अनुसार धान खाकर वापस लौटते समय ये दो हाथी बिजली के हाइ टेंशन तार के संपर्क में आ गये, जिसकी वजह से इनकी मौत हुयी. शनिवार की सुबह हाथियों का शव किरण चंद्र चाय बागान के 11 नंबर सेक्शन अंतर्गत जंगल लाइन इलाके में पाया गया. शव के पास हाइ टेंशन तार का टुकड़ा भी मिला है. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि धान खेत से वापस लौटते समय एक शावक हाथी बिजली के संपर्क में आया और वहीं गिर गया. इसके बाद उसे बचाने के प्रयास में एक व्यस्क हाथी भी बिजली के हाई टेनशन तार के संपर्क में आ गया और दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
इस संबंध में कर्सियांग रेंज के डीएफओ शुरत्न शेरपा ने बताया कि शुक्रवार की रात करंट लगने से दो हाथियों की मौत हो गयी है. दोनो हाथी मादा हैं. उनमें से एक शावक है. घटना स्थल पर हाइ टेंशन तार का टुकड़ा भी पाया गया है. घटना स्थल पर ही दोनों हाथियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को दफना दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola