पहले पति को छोड़ सात महीने पहले दूसरे से की थी शादी, गर्भवती महिला का शव बरामद

Published at :01 Aug 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
पहले पति को छोड़ सात महीने पहले दूसरे से की थी शादी, गर्भवती महिला का शव बरामद

मालदा. छह महीने की गर्भवती एक गृहवधू का बोरे में बंद शव कुएं से बरामद किया गया. घटना मालदा शहर से 35 किलोमीटर दूर कालियाचक थाने के मोथाबाड़ी ग्राम पंचायत के आमरीतला गांव की है. रविवार सुबह मोथाबाड़ी चौकी की पुलिस और दमकल कर्मियों ने गृहवधू का गलाकटा शव कुएं से बरामद किया. मृत महिला […]

विज्ञापन
मालदा. छह महीने की गर्भवती एक गृहवधू का बोरे में बंद शव कुएं से बरामद किया गया. घटना मालदा शहर से 35 किलोमीटर दूर कालियाचक थाने के मोथाबाड़ी ग्राम पंचायत के आमरीतला गांव की है. रविवार सुबह मोथाबाड़ी चौकी की पुलिस और दमकल कर्मियों ने गृहवधू का गलाकटा शव कुएं से बरामद किया. मृत महिला के परिवार ने इस मामले में मृत महिला के पति हसन शेख को आरोपी बनाया है.

पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम रशीदा बीबी (22) है. उसका मायका आमरीतला गांव में है. सात महीने पहले उसका पहले पति से तलाक हो गया था. इसके बाद उसने साटंगीपाड़ा गांव के एक युवक हसन शेख से शादी की. इस शादी से महिला का मायका और ससुराल, दोनों पक्ष खुश नहीं थे. इसके चलते रशीदा और उसके दूसरे पति को आमरीतला गांव में मतीउर शेख नामक एक व्यक्ति के यहां किराये पर घर लेना पड़ा. पेशे से व्यवसायी मतीउर दिन के अधिकतर समय काम-काज के सिलसिले में बाहर ही रहते हैं. मकान मालिक ने कहा कि घटना के समय भी वह घर से बाहर ही थे.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मतीउर शेख के घर में एक कुआं है. इस कुएं का पानी आसपास के लोग इस्तेमाल करते हैं. रविवार की सुबह जब कुछ महिलाओं ने बाल्टी डालकर पानी निकाला, तो उन्हें उसमें खून नजर आया. इसके बाद उन्होंने कुएं में एक बोरा देखा. ग्रामीणों से खबर पाकर मोथाबाड़ी चौकी की पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने बोरे को बाहर निकाला. बोरे से रशीदा बीबी का शव बरामद हुआ. उसकी सांस नली कटी हुई थी.

इधर, पीड़ित महिला के मामा अब्दुल हाकिम ने पुलिस को बताया कि सात महीने पहले उनकी भांजी ने पास के गांव के एक युवक हसन शेख के साथ भागकर शादी की थी. उसके बाद से उसके साथ कोई संपर्क नहीं था. उसने और उसके पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां भाड़े पर मकान लिया था. मृत महिला के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हसन शेख ने ही की है. इस संबंध में मृतका के पिता अजीजुल शेख ने मोथाबाड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बताया कि हसन शेख पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे विषय की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola