जलपाईगुड़ी के एक स्कूल में भूत का आतंक

Published at :31 Jul 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी के एक स्कूल में भूत का आतंक

एक छात्रा पर डर फैलाने का आरोप जलपाईगुड़ी. डुआर्स स्थित नागराकाटा के चेंगमारी उच्च विद्यालय के बाद अब जलपाईगुड़ी से सटे इलाके में स्थित ठाकुरबाड़ी सारियाम यशोधरा उत्तर विद्यालय में भूत का आतंक फैल गया है. करीब दो सप्ताह पहले विद्यालय की दसवीं की एक छात्रा अस्वस्थ हो गयी थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया […]

विज्ञापन

एक छात्रा पर डर फैलाने का आरोप

जलपाईगुड़ी. डुआर्स स्थित नागराकाटा के चेंगमारी उच्च विद्यालय के बाद अब जलपाईगुड़ी से सटे इलाके में स्थित ठाकुरबाड़ी सारियाम यशोधरा उत्तर विद्यालय में भूत का आतंक फैल गया है. करीब दो सप्ताह पहले विद्यालय की दसवीं की एक छात्रा अस्वस्थ हो गयी थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज होने के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौटी. लेकिन पिछले बुधवार से वह स्कूल में भूत-प्रेत की अफवाह फैला रही है. आरोप है कि छात्रा अपने बाल खोलकर मां काली के रूप में रक्त पीने की बात कर अन्य विद्यार्थियों को भयभीत करती है. पिछले कई दिनों से विद्यालय का पाठदान कार्य प्रभावित हो रहा है. विद्यालय का कार्य सुदृढ़ रखने के लिये प्रबंधन ने चाइल्ड लाइन और विज्ञान मंच के साथ संपर्क किया है.

विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि पहले वह छात्रा बेहोश हो गयी थी. अस्पताल से लौटने के बाद वह अजीब सी हरकते करने लगी है. विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी भूत-प्रेत का आतंक बैठ गया है. इसी वजह से विद्यालय प्रबंधन चाइल्ड लाइन और विज्ञान मंच से सहायता करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola