सिलीगुड़ी में भी बंद रहे बैंक

Published at :30 Jul 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में भी बंद रहे बैंक

एटीएम भी बंद होने से ग्राहकों को परेशानी सिलीगुड़ी : विभिन्न मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैंक बंद का असर पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी हुआ. शहर में सभी सरकारी बैंकों की शाखाएं बंद थीं. यहां तक कि एटीएम भी नहीं खुले हुए थे. इसकी वजह से ग्राहकों […]

विज्ञापन

एटीएम भी बंद होने से ग्राहकों को परेशानी

सिलीगुड़ी : विभिन्न मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैंक बंद का असर पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी हुआ. शहर में सभी सरकारी बैंकों की शाखाएं बंद थीं. यहां तक कि एटीएम भी नहीं खुले हुए थे. इसकी वजह से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
. संगठन के संयुक्त कन्वेनर लक्ष्मी महतो ने बताया है कि केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी तथा बैंक विरोधी नीतियों के कारण इस बंद का आह्वान किया गया. बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के नाम पर सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की साजिश की जा रही है. शुक्रवार को बैंक बंद के दौरान बैंक ट्रेड यूनियनों के सदस्य विभिन्न शाखाओं पर पिकेटिंग कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola