पाइपगन के साथ युवक गिरफ्तार

Published at :30 Jul 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
पाइपगन के साथ युवक गिरफ्तार

कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना पुलिस ने पाइपगन तथा एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की सुबह रायगंज पुलिस ने अभियान चलाकर उसे शहर के काशीबाटी इलाके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम अकलु बाला (20) है और वह रायगंज थाना अंतर्गत रमेन्द्रपल्ली इलाके का […]

विज्ञापन

कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना पुलिस ने पाइपगन तथा एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की सुबह रायगंज पुलिस ने अभियान चलाकर उसे शहर के काशीबाटी इलाके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम अकलु बाला (20) है और वह रायगंज थाना अंतर्गत रमेन्द्रपल्ली इलाके का रहने वाला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह मुख्य रूप से घरों में सेंध लगाकर चोरी करता है. उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस उस पर आर्म्स एक्ट लगाकर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola