सड़क हादसे के बाद रसोई गैस टैंकर से रिसाव

Published at :27 Jul 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद रसोई गैस टैंकर से रिसाव

जलपाईगुड़ी: एक ट्रक और रसोई गैस टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना जलपाईगुड़ी के असम मोड़ इलाके के वैरागी पाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर घटी. गैस टैंकर सिलीगुड़ी की तरफ से असम के लिए जा रहा था. दूसरी तरफ से आ रहा ट्रक सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था. इसी बीच […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: एक ट्रक और रसोई गैस टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना जलपाईगुड़ी के असम मोड़ इलाके के वैरागी पाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर घटी. गैस टैंकर सिलीगुड़ी की तरफ से असम के लिए जा रहा था. दूसरी तरफ से आ रहा ट्रक सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था. इसी बीच दोनों में टक्कर हो गयी. रसोई गैस टैंकर सड़क किनारे एक गड्ढे में उलट गया. ट्रक भी लगभग उलटने को आ गया. दोनों गाड़ियों के चालकों और खलासियों को हल्की चोट लगी है, पर दोनों सुरक्षित हैं.

टैकर के गड्ढे में उलटने के बाद उसका वाल्व खुल गया और गैस का रिसाव हो रहा है. अगर इस दौरान आग लग जाये, तो बड़ा हादसा हो सकता है. गैस रिसाव होते देख आसपास के इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी. इसकी खबर दमकल विभाग को दी गयी. इसके बाद घटनास्थल पर जलपाईगुड़ी दमकल वाहिनी और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से कम से कम 100 मीटर दूर चले जाने को कहा. यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी इलाकावासी आग नहीं जलाये. मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल न करे. चूंकि टैंकर पानी में है इसलिए रिस रही गैस पानी के साथ मिलकर बुलबुलों के रूप में बाहर आ रही है. इसकी वजह से गैस का प्रसार उतनी तेजी से नहीं हो रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर इस राजमार्ग से वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है. नतीजतन भारी वाहन शहर के भीतर से जा रहे हैं. घटनास्थल पर मौजूद कोतवाली थाने के आइसी आशीष राय ने माइकिंग कर यह सूचना दी कि सभी लोग टैंकर से दूर रहें और किसी तरह से भी आग का इस्तेमाल नहीं करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola