तकभर चाय बागान को लेकर बैठक कल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दार्जिलिंग : बंद तकभर चाय बागान खालने को लेकर जिला प्रशासन ने 4 जनवरी सोमबार को एएलसी कार्यालय में बैठक बुलाने का भरोसा दिया है़ गोजमुमो केन्द्रीय कमिटी सदस्य दावा लामा,डी वी गुरूंग सहित मोरचा के श्रमिक संगठन दार्जिलिंग तराई डुवार्स प्लान्टेशन लेबर यूनियन के तकभर शाखा अध्यक्ष सन्त कुमार राइ ने अतिरिक्त जिला शासक […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : बंद तकभर चाय बागान खालने को लेकर जिला प्रशासन ने 4 जनवरी सोमबार को एएलसी कार्यालय में बैठक बुलाने का भरोसा दिया है़ गोजमुमो केन्द्रीय कमिटी सदस्य दावा लामा,डी वी गुरूंग सहित मोरचा के श्रमिक संगठन दार्जिलिंग तराई डुवार्स प्लान्टेशन लेबर यूनियन के तकभर शाखा अध्यक्ष सन्त कुमार राइ ने अतिरिक्त जिला शासक यू सौरभ के साथ बातचीत की़
इस दौरान दार्जिलिंग तराई डुवार्स प्लान्टेशन लेबर यूनियन की ओर से उन्हें एक ज्ञापन देकर बंद तकभर चाय बगान को खुलवाने की मांग की गयी़ यू सौरभ ने प्रतिनिधि टोली को बताया कि तकभर चाय बगान की समस्या के समाधान के लिये 4 जनवरी सोमवार को स्थानीय एएलसी कार्यालय में एक त्रिपक्षीय बैठक बुलाइ गयी है़ यहां उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर को तकभर चाय बगान के प्रबंधक के साथ हाथापाइ करने काआरोप लगाते हुये 25 दिसंबर को बागान बंद कर देने की घोषणा की गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










