टोल टैक्स के नाम पर हो रही है अवैध वसूली

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : हर्ट ऑफ सिटी ‘सिलीगुड़ी’ के ह्रदय स्थल से गुजरनेवाली महानंदा नदी पर बनी गैर-सरकारी बांस की पुलिया इन दिनों शहर के दो अलग हिस्सों को जोड़ने का काम कर रही है. करीब 20-25 फीट लंबा यह बांस की पुलिया शहर के 44 नंबर वार्ड के लक्ष्मी कॉलोनी के पास महानंदा नदी पर बना […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : हर्ट ऑफ सिटी ‘सिलीगुड़ी’ के ह्रदय स्थल से गुजरनेवाली महानंदा नदी पर बनी गैर-सरकारी बांस की पुलिया इन दिनों शहर के दो अलग हिस्सों को जोड़ने का काम कर रही है. करीब 20-25 फीट लंबा यह बांस की पुलिया शहर के 44 नंबर वार्ड के लक्ष्मी कॉलोनी के पास महानंदा नदी पर बना है. यह पुलिया प्रधाननगर और सेवक रोड को आपस में जोड़कर राम सेतु का काम कर रही है.
इससे 44 नंबर वार्ड के लक्ष्मी कॉलोनी, परेशनगर, भानूनगर, विद्याचक्र, दशरथ पल्ली के वासिंदों को जहां काफी सुविधा हुई है वहीं, दो नंबर वार्ड के गुरूंगनगर, तीन नंबर वार्ड के गुरूंग बस्ती, प्रधाननगर, निवेदिता रोड व अन्य इलाकों के अलावा 45 नंबर वार्ड के बाघाजतीन कॉलोनी के हजारों लोग लाभांवित हो रहे हैं. वजह इस इलाके के लोगों किसी कार्य के लिए अगर सेवक रोड जाना हो तो पहले जंक्शन, हिलकार्ट रोड, एयरव्यू मोड़, चर्च रोड होकर सेवक रोड आना पड़ता था. इससे लोगों का अतिरिक्त खर्च बढ़ता और समय की भी बर्बादी होती.
रुपये देने में लोगों को नहीं है एतराज
सेवक रोड से काम पूरा कर पुलिया से प्रधाननगर अपने घर जा रही मोनिका सेनगुप्त का कहना है कि मात्र एक रूपये में काफी लंबी दूरी बहुत छोटी हो गयी है. अभी दिन में दो-तीन बार प्रधाननगर से सेवक रोड अप-डाउन पैदल ही कर लेती हूं और पहले एक बार भी सेवक रोड जाने के लिए घंटों सोचना पड़ता था. इसलिए रूपये देने में कोई एतराज नहीं है. ऐसा ही कुछ लक्ष्मी कॉलोनी के वासिंदा अनुकूल सरकार का कहना है.
सुभाष ने दी सफाई, छठ पूजा कमेटी से खरीदी पुलिया
सुभाष ने अपनी सफाई में प्रभात खबर को बताया कि यह पुलिया उसने डेढ़ महीने पहले छठ पूजा कमेटी से 25 हजार रूपये में खरीदी. पुलिया को और मजबूत बनाकर इलाका वासियों के लिए छठ पूजा के बाद से ही खोल कर दिया और पुलिया के मेंटनेंस हेतु बाइक वालों से पांच, साइकिल सवारों से तीन, पैदल पुल पार करने वाले व्यापारियों से दो और आम लोगों से मात्र एक रूपये वसूल रहे हैं.
लेकिन विद्यार्थियों के लिए फ्री है उनसे कोई रूपया नहीं वसूला जा रहा. हर रोज इस टोल टैक्स से 500-700 रूपये की आमदनी सुभाष को हो जाती है. एक सवाल के जवाब में श्री दास ने माना कि इसके लिए उन्होंने पार्षद या फिर निगम से कोई अनुमति नहीं ली है.
पार्षद करेंगी कार्रवाई
44 नंबर वार्ड की पार्षद प्रीतिकना विश्वास इस अवैध वसूली के लिए सख्त कार्रवायी करेंगी. भले ही लोगों की सुविधा इस पुलिया से बढ़ी है लेकिन इसकी अनुमति न तो पार्षद के नाते मुझसे ली गयी और न ही निगम से. उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने से महानंदा नदी पर चल रहे इस अवैध धंधे की खबर मुझे दो-तीन दिन पहले ही लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola