निगम बकाया राशि हेतु राज्य सरकार से करेगी फरियाद: अशोक

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम बकाया राशि के भुगतान हेतु राज्य सरकार से फरियाद करेगी. निगम का तकरीबन 30 करोड़ बकाया राज्य सरकार पर है. इसके लिए निगम के वाम, तृकां, कांग्रेस व भाजपा के सभी 47 पार्षद विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. यह कहना है. मेयर अशोक भट्टाचार्य का. वह सोमवार को निगम के प्रशासनिक […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम बकाया राशि के भुगतान हेतु राज्य सरकार से फरियाद करेगी. निगम का तकरीबन 30 करोड़ बकाया राज्य सरकार पर है. इसके लिए निगम के वाम, तृकां, कांग्रेस व भाजपा के सभी 47 पार्षद विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. यह कहना है.

मेयर अशोक भट्टाचार्य का. वह सोमवार को निगम के प्रशासनिक भवन स्थित अपने दफ्तर में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि करीब 25-30 करोड़ बकाया राशि राज्य सरकार से जल्द लेना काफी जरूरी है. वरना निगम की विकास परियोजनाओं की रफ्तार पर ब्रेक लग जायेगा. इसके लिए जल्द एमएमआइसी व सर्वदलीय मीटिंग की जायेगी. मीटिंग के दौरान ही राज्य सरकार के नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकीम व उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव से मुलाकात करने का निर्णय लिया जायेगा.

दोनों मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए सभी 47 पार्षदों की दो अलग-अलग टीम बनायी जायेगी. दोनों टीमों में ही वाम के अलावा विरोधी दल तृकां, कांग्रेस व भाजपा के भी पार्षद शामिल होंगे. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि दोनों मंत्रियों से जल्द मुलाकात करने हेतु इसी महीने समय ले लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola