सिलीगुड़ी महकमा परिषद: वाम मोरचा 28 से करेगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद का बोर्ड गठन करने की मांग ने दुर्गोत्सव संपन्न होने के बाद फिर से जोर पक ड़ लिया है. राज्य के प्रमुख विपक्षी दल वाम मोर्चा ने बोर्ड गठन की मांग को लेकर 28 अक्तूबर से बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने की बात कही है. वहीं कांग्रेस एवं भाजपा ने […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद का बोर्ड गठन करने की मांग ने दुर्गोत्सव संपन्न होने के बाद फिर से जोर पक ड़ लिया है. राज्य के प्रमुख विपक्षी दल वाम मोर्चा ने बोर्ड गठन की मांग को लेकर 28 अक्तूबर से बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने की बात कही है. वहीं कांग्रेस एवं भाजपा ने भी राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है. उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद का चुनाव परिणाम 7 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया.

तब से 18 दिन बीत जाने के बाद भी सिलीगुड़ी महकमा परिषद के बोर्ड गठन के लिए राज्य सरकार के पंचायत मंत्रालय की ओर से गजट अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद के साथ आसनसोल व विधान नगर नगरपालिका का चुनाव हुआ था. इन दोनों ही नगर पालिकाओं पर राज्य के सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमाया. इन दोनों नगर पालिकाओं का बोर्ड गठन होकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ सिलीगुड़ी महकमा परिषद के बोर्ड गठन के लिए राज्य सरकार की ओर से गजट अधिसूचना ही जारी नहीं की गयी है.

दार्जिलिंग जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार गजट अधिसूचना के जारी होने के 21 दिनों के भीतर बोर्ड गठन की प्रक्रिया संपन्न हो जाना चाहिए. दुर्गोत्सव की वजह से आंदोलन थमा हुआ था लेकिन अब विपक्षी दलों का आंदोलन शुरू होगा. दार्जिलिंग जिला वाममोर्चा ने 28 अक्टूबर से राज्य सरकार के विरूद्ध आक्रामक आंदोलन करने की घोषणा की है. मोर्चा संयोजक जीवेश सरकार ने बताया कि किसी षड्यंत्र के तहत राज्य सरकार बोर्ड गठन के लिए आधिसूचना जारी नहीं कर रही है. तृणमूल कांग्रेस पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद में एक भी प्रतिनिधि न होने के वावजूद खरीद-फरोख्त की राजनीति कर तृणमूल कांग्रेस ने पिछली बार महकमा परिषद पर कब्जा जमाया था. उन्होंने कहा कि खरीद-फरोख्त की इस गंदी राजनीति का आगाज स्थानीय मंत्री गौतम देव ने किया है.

उन्होंने कहा कि लगातार दो चुनावों में मुंह के बल गिरने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस जनता की राय मानने से इनकार कर रही है. जीवेश सरकार ने कहा कि 28 अक्टूबर से सिलीगुड़ी महकमा परिषद के चारों ब्लॉक कार्यालय के समक्ष वाममोर्चा धरना प्रदर्शन करेगा. इसके अलावा महकमा शासक सहित कार्यालय का भी घेराव किया जायेगा.

वहीं माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक व दार्जिलिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के त्रिस्तरीय चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के वावजूद तृणमूल कांग्रेस जनता की राय के विरूद्ध महकमा परिषद पर कब्जा करने का सपना देख रही है. यहां तक कि उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने खरीद-फरोख्त की राजनीति का खुला एलान भी कर दिया है. लेकिन दार्जिलिंग जिला कांग्रेस अविलंब बोर्ड गठन की अधिसूचना जारी ना होने पर अदालत का दरवाजा खटखटायेगी. सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा के सचिव नंदन दास ने भी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस खरीद-फरोख्त की राजनीति कर सिलीगुड़ी महकमा परिषद पर कब्जा करने का ख्वाब संजोये बैठी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola