एसएसबी ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुडी़ : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिलीगुड़ी सीमान्त द्वारा सीमान्त मुख्यालय के तीस्ता स्टेडियम में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया़ स्मृति दिवस परेड में सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी, सेक्टर मुख्यालय, रानीडांगा, 41वीं वाहिनी रानीडांगा, अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र रानीडांगा एवं क्षेत्र संगठक कार्यालय दार्जिलिंग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया़ इस मौके पर आइजी कुलदीप सिंह ने केन्द्रीय […]
विज्ञापन
सिलीगुडी़ : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिलीगुड़ी सीमान्त द्वारा सीमान्त मुख्यालय के तीस्ता स्टेडियम में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया़ स्मृति दिवस परेड में सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी, सेक्टर मुख्यालय, रानीडांगा, 41वीं वाहिनी रानीडांगा, अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र रानीडांगा एवं क्षेत्र संगठक कार्यालय दार्जिलिंग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया़ इस मौके पर आइजी कुलदीप सिंह ने केन्द्रीय सशस्त्र बलों एवं विभिन्न राज्यों के अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर शहीद हुए सभी जवानों का स्मरण किया़ श्री सिंह ने वर्ष 2014-15 में देश के प्रति अपनी जान न्योछावर करने वाले राज्य पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र बलों के सभी जवानों के नामों की भी जानकारी लोगों को दी़
सीमान्त सिलीगुड़ी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्य की बलिवेदी पर जान न्यौछावर करने वालेइन सभी जवानो की याद में 02 मिनट का मौन रखा़ इस अवसर पर सिलीगुड़ी सीमान्त के डी.के सिन्हा, उपमहानिरीक्षक, ए.के. मल्लिक, उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, रानीडांगा, बी.के.पाल, कार्मिक अधिकारी (प्रचालन व आसूचना), एस.के. सारंगी कार्मिक अधिकारी (प्रशासन, डा0. श्रीमति उर्मिला गरी, कमांडेंट (चिकित्सा),सुधीर वर्मा, कमांडेंट, 41वीं वाहिनी, रानीडांगा तथा बल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










